इंदौर : श्री साई एंटरप्राइजेज एवं सारथी संस्था के संयुक्त बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में नर्मदा नगर चौराहा पर स्थापित चलित ऑटोमेटिक क्लॉथ बेग एटीएम का उद्घाटन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। इस एटीएम का मुख्य लक्ष्य भारत के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर इंदौर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त शहर बनाना है।
बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में भारत को प्लास्टिक मुक्त देश बनाने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में श्री साई एंटरप्राइजेज एवं सारथी एकीकृत संपोषित विकास समिति के प्रयास से यह चलित ऑटोमेटिक क्लॉथ बेग ए.टी.एम. स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से इंदौर के मुख्य बाज़ारों, सब्जी मंडियों एवं चौराहों पर आसानी में मात्र 10 रु में क्लॉथ बेग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्री साई एंटरप्राइजेज की संचालिका नमिता शिंदे, सारथी संस्था के अध्यक्ष एवं कर्मचारी हेमंत शिंदे, राजपाल जाट, आयुष गर्ग, सुमित मोदी, रेशम वास्कले, नरेश अडानी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीता पाठक ने किया।
Related Posts
October 5, 2019 मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देख अभिभूत हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : लोग घूमने के लिए पेरिस, स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं […]
May 25, 2022 पितरेश्वर धाम पितृ पर्वत पर 1 जून से होगा शिवशक्ति महायज्ञ
इंदौर : पितृ पर्वत स्थित हनुमंत धाम पर श्री शिवशक्ति साधना समिति के तत्वावधान में 1 जून […]
October 5, 2020 पर्यावरण को शुद्ध करने वाले कपूर के रोपे गए पौधे
इंदौर : वैदिक मंत्रोच्चार , बांसुरी की स्वर लहरी और आध्यात्मिक वातावरण में पूर्ण आस्था, […]
September 7, 2023 सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जारी करें ऑडिट रिपोर्ट
टैक्स ऑडिट विषय पर सेमिनार में बोले वक्ता।
इंदौर : आईसीएआई की इंदौर सीए शाखा द्वारा […]
May 31, 2017 बाबरी विध्वंस: आडवाणी-जोशी-उमा समेत 6 आरोपियों के खिलाफ चलेगा आपराधिक साजिश का केस लखनऊ। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 6 […]
October 11, 2022 मेडिकल की हिंदी में पढ़ाई से बढ़ेगा छात्रों का आत्मविश्वास – सीएम शिवराज
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का […]
August 1, 2020 राम मंदिर निर्माण में पितरेश्वर हनुमान न्यास की ओर से भेंट की जाएगी चांदी की शिला इंदौर : श्री पितरेश्वर हनुमान न्यास (पितृ पर्वत) की ओर से राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन […]