इंदौर : कोरोना काल में जहां कई स्कूल संचालक फ़ीस को लेकर पालकों पर लगातार दबाव बना रहे हैं वहीँ शहर के सेंट रेफल्स स्कूल ने पालकों को बड़ी राहत दी है। स्कूल प्रबंधन ने कोरोना काल में पालकों की आर्थिक परेशानी और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तीन माह (अंतिम क्वार्टर) की फ़ीस माफ़ करने का फैसला किया है। सेंट रैफल्स स्कूल में इस समय चार हजार बच्चे अध्यनरत है. स्कूल प्रबंधन ने इन सभी चार हजार विद्यार्थियों की एक तिमाही का शुल्क पूरी तरह माफ़ करने का निर्णय लिया। स्कूल प्रबंधन के इस निर्णय पर पालकों ने स्कूल प्रबंधन व प्राचार्य सिस्टर जेन्सी जोजेफ का आभार मानते हुए इसे स्वागत योग्य कदम बताया। स्कूल के पालक संघ ने इस निर्णय के लिए प्राचार्य का अभिनंदन भी किया।
बता दें कि इससे पहले स्कूल प्रबंधन ने 4 इन्सटॉलमेंट में भरी जाने वाली फीस को बढ़ाकर 7 इंस्टालमेंट में कर दिया था। अब स्कूल ने 3 महीने की फीस माफ करने का फैसला किया है।
Related Posts
August 9, 2021 अमेज़न और फ्लिपकार्ट की याचिकाएं खारिज, अब हो सकेंगी उनके कारोबार मॉड्यूल की जांच…!
नई दिल्ली : कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया […]
November 16, 2022 मैथिल समाज के लोगों ने मनाया जानकी महोत्सव
इंदौर : शहर में रह रहे मैथिल समाज के लोगों की संस्था मैथिल सामाजिक मंच द्वारा जानकी […]
April 29, 2023 पत्नी और बेटी को पुणे में छोड़ इंदौर में प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ाना पति को पड़ा महंगा
सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी इंदौर के इंचार्ज डायरेक्टर और प्रोफेसर प्रेमिका पर महाराष्ट्र […]
March 22, 2017 मोदी के कान में मुलायम की फुसफुसाहट का खुल गया राज योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और प्रधानमंत्री […]
March 24, 2020 शिवराज सरकार ने हासिल किया विश्वासमत, कांग्रेसी विधायक रहे नदारद भोपाल : चौथी बार मप्र के सीएम बने शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सदन में विश्वास मत […]
October 26, 2018 गिरिजादेवी को समर्पित स्वरांजलि इंदौर: देश की ख्यात ठुमरी गायिका गिरिजादेवी को समर्पित कार्यक्रम ठुमरी का ठाठ शुक्रवार […]
December 8, 2021 सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 […]