भोपाल : स्थानीय कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह वारंट उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की शनिवार को सुनवाई के बाद जारी किया।आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है। मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गुड्डू सांसद बने थे।
जानकारी के मुताबिक इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी फोटो समेत अखबारों में प्रकाशित हुई थी। इस मामले में मानहानि का केस भोपाल कोर्ट में दर्ज कराया गया था।
प्रेमचंद गुड्डू दिग्विजय सिंह के समर्थक माने जाते हैं। गुड्डू मूल रूप से कांग्रेसी हैं। साल 2018 में वे कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में चले गए थे। दो साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद प्रेमचंद गुड्डू फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने सांवेर से तुलसी सिलावट के खिलाफ कांग्रेस की ओर से उपचुनाव भी लड़ा था पर बड़े अंतर से हार गए थे।
Related Posts
April 17, 2024 खरगोन के ग्राम लोनारा में प्रो. राजीव शर्मा की रामकथा पर झूम उठे श्रद्धालु
खरगोन : श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर खरगोन जिले के अभिनव गोकुल ग्राम लोनारा में दो […]
May 9, 2023 लोक कला और संस्कृति के अनुष्ठान मालवा उत्सव का शुभारंभ
पनिहारी, मटकी ,हुडो रास ,भील भगोरिया, अर्वाचीन गरबा रास, एवं डांगी नृत्य पेश किए […]
March 4, 2020 आप सेवक हैं मालिक नहीं ये ध्यान रहे- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य विद्या सागर जी महाराज ने सांवेर रोड […]
February 24, 2025 तकनीक को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ना भी जरूरी : डॉ. डेविश जैन
इंडस्ट्री 5.0 के युग में एआई - मानव सहयोग की नई संभावनाओं पर पीआईएमआर में हुआ […]
May 1, 2024 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए
मोटरसाइकिल सहित कुल 12 लाख रुपए से अधिक की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" […]
March 29, 2023 मरीजों में अपने परिजनों की छवि देखकर उपचार करें चिकित्सक – राज्यपाल
एक सप्ताह देश के नाम कार्यक्रम का इंदौर में समारोहपूर्ण समापन।
इंदौर : देश के […]
November 26, 2019 भागवत ज्ञान यज्ञ में मनाया गया रुक्मिणी विवाह प्रसंग इंदौर : नंदानगर रोड नम्बर एक पर चल रहे संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ में रुक्मिणी विवाह […]