सैकड़ों लोगों की समस्याओं का जनसुनवाई में किया गया समाधान।
इंदौर : प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। यहां पहुंची चित्र नगर में रहने वाली जरूरतमंद कविता पाटिल को आर्थिक सहायता राशि मिलने से उसे बड़ी राहत महसूस हुई।
जनसुनवाई में आयी कविता पाटिल ने बताया कि वह गरीब है। उसने बताया कि वह अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती है लेकिन एक बच्चे की बीमारी के कारण सारा पैसा इलाज में खर्च हो रहा है। उसकी बात को गंभीरता से सुनकर जनसुनवाई में मौजूद अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इससे उसके बच्चों की शिक्षा अवरूद्ध होने से बचेगी। बच्चे आगे पढ़ पाएंगे।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजय देव शर्मा, राजेश राठौर, सपना लोवंशी ने अधिकारियों के दल के साथ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में सैकड़ों नागरिकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। इन में से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। अधिकांश समस्याएं जमीन संबंधी विवादों, स्कूल की फीस, भरण-पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित थे।
Related Posts
September 6, 2024 देवी अहिल्याबाई का अर्थ प्रबंधन आज भी प्रेरणास्पद है : कोठेकर
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर की शासन व्यवस्था आज भी अनुकरणीय है। उनके शासन काल की […]
December 15, 2022 रियल स्टेट कारोबारियों के खिलाफ आयकर विभाग के छापे जारी
100 करोड़ से ज्यादा की आयकर चोरी उजागर होने की संभावना, किसानों से भी होगी […]
June 14, 2019 निगम सम्मेलन में हुड़दंग से कांग्रेस की छवि हुई धूमिल इंदौर:{के.राजेन्द्र} प्रदेश स्तर पर विधानसभा और स्थानीय स्तर पर निगम परिषद की बैठक वो […]
July 18, 2021 एरोड्रम पुलिस ने तीन शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल व नकदी की गई बरामद
इंदौर : घरों में चोरी, नकबजनी करने वाली शातिर नकबजनो की गैंग का एरोड्रम पुलिस ने खुलासा […]
January 6, 2022 स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 युवतियों सहित 18 गिरफ्तार,
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने महिला थाना पुलिस के साथ मिलकर बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया […]
March 20, 2020 मप्र में भी कोरोना की दस्तक, एक ही परिवार के 4 लोगों में पाया गया संक्रमण..! जबलपुर : मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस ने पैर पसार लिए हैं। जबलपुर में 4 मरीजों में […]
July 14, 2023 मप्र के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42 फीसदी महंगाई भत्ता
एक जुलाई 23 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वालों को मिलेगा चतुर्थ समयमान […]