उड़ेगा रंगबिरंगी गुलाल ओर टेसू के फूलों का रंग।
इन्दोर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में बुधवार 1 मार्च को अनंत श्रीविभूषित श्रीमदजगदगुरु रामानुजचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगल सान्निध्य में रंगारंग फाग उत्सव मनाया जाएगा। प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया देवस्थान में फाग महोत्सव रात 8.30 बजे से प्रारम्भ होगा।
फाग की शुरुआत मस्त ड्रायफ्रूट से निर्मित ठंडाई के साथ होगी। मंदिर में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं का इत्र लगाकर स्वागत किया जाएगा।
फाग उत्सव में भजन गायक हरिकिशन साबू (भोपू जी) फाग गीतों पर होली की मस्तीभरी छटा बिखेरेंगे।
भक्तों की टोलियां झूमते- नाचते, गाते देर रात्रि तक प्रभु वेंकटेश ओर गुरुदेव के साथ होली का आनंद लेंगे।
इस मौके पर अरारोट से निर्मित रंगबिरंगी गुलाल के साथ ही केशर व टेसू के फूलों से निर्मित केशरिया रंग और पुष्पों से श्री स्वामी महाराज भगवान और भक्तो को होली खिलाएंगे।
इस अवसर पर प्रभु वेंकटश का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुर जी हाथ मे पिचकारी लिए भक्तों को दर्शन देंगे। देर रात्रि में नृत्य के साथ ही होली के रसिया की आरती की जाएगी।
Related Posts
January 23, 2022 परदेशीपुरा पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए पांच बदमाश, पुलिस थाना परदेशीपुरा […]
October 2, 2020 बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर कांग्रेसियों ने अपना असली चेहरा उजागर किया
इंदौर : गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रतिमा पर […]
July 1, 2023 13 वर्ष पुराने मामले में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एक वर्ष का कारावास
10 हजार रुपए का लगाया गया जुर्माना।
शासकीय कार्य में बाधा डालने का माना गया […]
August 31, 2023 रक्षाबंधन का सबसे अच्छा उपहार..?
।।रक्षाबंधन पर विशेष।।
🔹राज राजेश्वरी क्षत्रिय🔹
वह कौन सा उपहार है, सबसे अच्छा, […]
July 11, 2022 खजराना निवासी दो भूमाफिया भाइयों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम
इंदौर : शहर के खजराना दरगाह के सामने तालाब के पास में रहने वाले भूमाफिया भाइयों की […]
January 26, 2020 कांग्रेस ने प्रशासन का कांग्रेसीकरण करने के साथ कर दिया विभाजन *गोविन्द मालू*
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने कहा कि विभाजन की […]
April 12, 2017 आरोपी मंत्री को बर्खास्त करो – अजय सिंह “राहुल” नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बांधवगढ़ विधानसभा उप चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले […]