इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ‘मी, स्वरा आणि ते दोघं का मंचन आगामी दिनांक 4 और 5 मार्च 2023 को स्थानीय यू. सी. सी. ऑडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खंडवा रोड, इंदौर ) में होगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि टी. व्ही. धारावाहिक, मराठी सिनेमा एवं रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में स्थापित कलाकार निवेदिता सराफ, सुयश टिळक, विजय पटवर्धन, रश्मि अनपट ने अपनी विशिष्ट अभिनय शैली से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। दिग्गज कलाकारों व दर्शकों द्वारा सराहे गए नाटक मी, स्वरा आणि ते दोघं में हँसते खेलते, दो पीढ़ियों के नाते संबधों को देखने का सकारात्मक दृष्टिकोण बताया गया है।
एकदन्त क्रिएशन निर्मित इस नाटक के लेखक – आदित्य मोडक, निर्देशक – नितीश पाटणकर, नेपथ्य – संदेश बेंद्रे, संगीत – सारंग कुलकर्णी, प्रकाश योजना – शीतल तळपदे, वेशभूषा – शाल्मली टोळ्ये, सूत्रधार – गोट्या सांवत, सहनिर्माता – गौरव मांजरेकर और निर्माता – चंद्रकांत लोकरे हैं।
सानंद न्यास के कुटुंबळे एवं भिसे ने बताया कि नाटक ‘मी, स्वरा आणि ते दोघं’ का मंचन आगामी 4 मार्च 2023, शनिवार को रामूभैय्या दाते समूह के लिए अपराह्न 4 बजे और शाम 7.30 बजे, राहुल बारपुते समूह के लिए होगा। इसी तरह दि.5 मार्च 2023 रविवार को मामा मुजुमदार समूह के लिए प्रातः 10 बजे, वसंत समूह के लिए अपराह्न 4 बजे और बहार समूह के लिए शाम 7.30 बजे इस नाटक का मंचन होगा।
Related Posts
August 9, 2021 अमेज़न और फ्लिपकार्ट की याचिकाएं खारिज, अब हो सकेंगी उनके कारोबार मॉड्यूल की जांच…!
नई दिल्ली : कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया […]
November 27, 2023 बारिश के बावजूद अभ्यास मंडल ने कृष्णपुरा छत्री पर मनाया दीपोत्सव
कान्ह - सरस्वती का पुराना वैभव लौटाने का लिया संकल्प।
इंदौर : मावठे की बारिश भी […]
March 15, 2023 चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी चलाएगी बूथ विस्तारक अभियान – 2
इंदौर : चुनावी मोड में आई बीजेपी 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाएगी। इस दौरान 10 […]
October 23, 2021 देवास के जवाहर चौक में दुकानें और शौचालय के निर्माण का कांग्रेस ने किया विरोध
देवास : शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी देवास नगर निगम द्वारा जवाहर चौक में दुकानें और […]
September 16, 2023 चार्टर्ड प्लेन उतरते समय दुर्घटना ग्रस्त, 08 घायल
मुंबई : एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान गुरुवार शाम रनवे पर फिसलकर क्रैश […]
February 14, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले सांसद लालवानी, इंदौर में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग की।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शहर में टेक्सटाइल पार्क बनवाने हेतु केंन्द्रीय कपड़ा […]
September 2, 2021 कोविड में अभिभावकों को खोने वाले 125 कॉलेज के छात्रों की फीस का सांसद लालवानी ने किया इंतजाम
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की इतने दिनों की मेहनत रंग लाई है। कोविड में अभिभावकों को […]