एलईडी कंपनी ईईएसएल के कलस्टर हेड के साथ बैठक कर दी चेतावनी। समय पर काम करें नहीं तो करेंगे टर्मिनेट।
इंदौर : शहर में लगाई जा रही एलईडी लाइट का कार्य धीमी गति से होने पर गुरुवार को महापौर सभाकक्ष में ईईएसएल के कलस्टर हेड के साथ बैठक की गई।बैठक में सिटी इंजीनियर विद्युत राकेश अखण्ड, एलईडी कंपनी ईईएसएल के कलस्टर हेड अजय राज, गौरव दुसाने व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में एलईडी लाईट लगाने में ईईएसएल कंपनी द्वारा ढिलाई बरती जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने, दिल्ली से आए कलस्टर हेड अजय राज को एलईडी लाईट लगाने का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। जिन स्थानों पर कंपनी द्वारा एलईडी लाईट लगाई गई है, उनमें से कई स्थानो पर एलईडी लाईट खराब होने व बंद होने की शिकायत मिलने की बात भी महापौर द्वारा कंपनी के प्रतिनिधि के ध्यान में लाई गई।
महापौर भार्गव द्वारा ईईएसएल कंपनी को आगामी 5 अपै्रल तक शहर के अधिकत्तम स्थानो पर एलईडी लाईट लगाने तथा शेष एलईडी लाईट 30 अपै्रल 2023 तक संपूर्ण क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि एलईडी लाईट लगाने का कार्य उपरोक्त समय सीमा में पुरा नही होता है तो कंपनी को टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
Related Posts
September 22, 2020 बड़े अस्पतालों को दें ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति इंदौर : बीजेपी नेता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने केंद्र सरकार से […]
February 28, 2024 इंटेकवेल के पास फूटी नर्मदा की पाइप लाइन
सुधार कार्य के बाद नर्मदा के प्रथम व द्वितीय चरण की टंकियां भरने का काम शुरू।
तृतीय […]
August 25, 2020 जीएसीसी को किया गया सील, प्रोफेसर निकले थे संक्रमित.. इंदौर : अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय भवरकुआँ को सील कर दिया गया […]
April 6, 2019 समर्थकों ने ताई के घर जाकर किया मनाने का असफल प्रयास इंदौर: अहिल्या नगरी करें पुकार, अहिल्या आदर्श फिर एक बार। इंदौर करें पुकार, ताईजी फिर एक […]
February 26, 2021 सड़क सुरक्षा अभियान से युवाओं को जोड़ने की डीआईजी ने की पहल
इंदौर : 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने के उदेश्य से उप पुलिस […]
November 3, 2017 घंटे बंद रहने के बाद फिर शुरू हुआ WhatsApp, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान मैसेजिंग ऐप WhatsApp शुक्रवार दोपहर अचानक घंटे से ज्यादा समय के लिए क्रैश हो गया। भारत […]
January 31, 2021 प्रणय कोराडे और ऐश्वर्या जाधव ने टेनिस टूर्नामेंट में खिताब पर जमाया कब्जा
इंदौर : मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में इंदौर टेनिस क्लब के द्वारा आयोजित […]