मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क को किया निलंबित
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में एक करोड़ रुपए से ज्यादा के गबन का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। सहायक ग्रेड तीन के बाबू द्वारा किए गए इस गबन की भनक तक अधिकारियों को नहीं थी। भोपाल से इस बारे में इंक्वायरी संबंधी पत्र आने के बाद मामले का खुलासा हो सका।
भोपाल से आई इंक्वायरी में 16 ऐसे ट्रांजेक्शन के बारे में इंगित किया गया था, जो एक ही खाते से जुड़े थे।
एक करोड़ से ज्यादा का गबन।
बताया जाता है कि कलेक्टर कार्यालय की लेखा शाखा के क्लर्क मिलाप चौहान ने एक करोड़ से ज्यादा की राशि अपनी पत्नी और एक प्राइवेट कंपनी एक्स्ट्रीम सॉल्यूशन के खाते में ट्रांसफर कर दी। प्रारंभिक जांच में ही गबन का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है।
तीन साल से चल रहा था गबन का खेल।
मिली जानकारी के अनुसार क्लर्क मिलाप चौधरी ने तीन सालों में एक करोड़ चार लाख रुपये पत्नी और उसकी निजी कंपनी के खाते में जमा करवाए। कलेक्टर इलैय्या राजा टी ने क्लर्क मिलाप चौहान को निलंबित कर जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपी क्लर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बताया जाता है कि जांच आगे बढ़ने पर गबन की राशि का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। कलेक्टर ने एडीएम राजेश राठौर को जांच का जिम्मा सौंपा है।
Related Posts
May 5, 2025 बुजुर्ग व्यापारी पर हमला कर गाड़ी व डिक्की में रखे 09 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार
आरएपीटीसी के पास हुई ये वारदात।
बदमाशों के हमले में व्यापारी को आई चोटें।
एरोड्रम […]
December 17, 2021 परमात्मा से साक्षात्कार के लिए गुरु की कृपा जरूरी- पं. देवकीनंदन ठाकुर
इंदौर : भक्ति में दिखावा बिलकुल नहीं होना चाहिए, जो फल हमे कल्पवृक्ष से नही मिलता, वो […]
August 17, 2020 जनता का विश्वास खो चुकी थी कांग्रेस की सरकार – सिंधिया इंदौर : बीजेपी का दामन थामने के बाद पहली बार इंदौर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से […]
June 30, 2022 कोरोना से दिवंगत लोगों के परिजनों को शुक्ला देंगे 20 हजार रु. की मदद
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र गुरुवार को […]
July 2, 2024 ठेकेदार के साथ होटल में रुकी महिला मित्र ने ही चुराया था रुपयों से भरा बैग
आरोपी महिला मित्र गिरफ्तार, चुराए गए 06 लाख रुपए बरामद।
इंदौर : ठेकेदार की कथित […]
May 14, 2024 मतदान दलों की वापसी पर ढोल बजाकर पुष्पहारों से किया गया स्वागत
सबसे पहले पहुंचे पालदा स्थित सेंट अरनॉल्ड स्कूल स्थित तीन मतदान केन्द्रों के […]
August 14, 2023 नई तकनीक से सड़क दुरुस्त करने के कार्य का महापौर ने किया अवलोकन
स्पेशल केमिकल युक्त सीमेंट से होगा सड़क पेचवर्क का कार्य।
इंदौर : शहर में किए जा रहे […]