भोपाल : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मादा चीता और चारों नन्हे मेहमान फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं। एक विशेष टीम नए मेहमानों और मादा चीता का खास ख्याल रख रही है।
चीता संरक्षण परियोजना में शामिल अधिकारियों ने नए मेहमानों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शावकों का जन्म एक सकारात्मक संकेत है। कूनो नेशनल पार्क में चीते नए वातावरण में अच्छी तरह से ढल रहे हैं।
पार्क को भारत की वन्यजीव आबादी में चीतों के पुन: प्रवेश के लिए एक उपयुक्त आवास के रूप में तैयार किया जा रहा है।
बता दें, एमपी के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को छोड़ा गया था, जिनमें पांच नर और तीन मादा चीता शामिल थी। हाल ही में एक मादा चीता साशा की इन्फेंक्शन के चलते मौत हो गई थी।
Related Posts
March 4, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का किया उद्घाटन
वनतारा की विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लिया।
अपने हाथों से बाघ, शेर व गैंडा के […]
February 11, 2022 शटर उचकाकर दुकान में रखी नकदी व सामान चुराने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार
इंदौर : रात्रि में दुकान का शटर उचकाकर चोरी करने वाले दो नाबालिग बदमाश, पुलिस थाना […]
January 14, 2019 मकर संक्रांति पर बांटी गई तिल गुड़ की मिठास, खूब लड़ाए गए पेंच इंदौर: सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति मालवा और खासकर इंदौर में भी उत्साह […]
March 29, 2025 बीजेपी पार्षदों ने पेश किया अपने कार्यों का लेखा – जोखा
बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानन्द भी रहे मौजूद।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की […]
April 13, 2021 माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 वी 12 की बोर्ड परीक्षाएं अब जून में होगी
भोपाल : मप्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं जून तक टल गई […]
April 6, 2025 मरीजों की सेवा चिकित्सकों का पहला कर्तव्य : डीन डॉ. घनघोरिया
एम वाय अस्पताल मे दो दिवसीय न्यूरोसर्जरी कार्यशाला का शुभारंभ l
इंदौर : मेडिकल कॉलेज […]
February 28, 2022 एक गलत निर्णय जिंदगी बर्बाद कर देता है..
इंदौर : महिला सशक्तिकरण एक पहल के तहत थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के बाराभाई एवं अर्जुनपुरा […]