सेना के मोर्चा संभालने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी।
अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका।
इंदौर : पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर स्थित बावड़ी की स्लैब धंसने से हुए हादसे के बाद शुरू किया गया राहत और बचाव अभियान रात में भी जारी है। देर रात सेना के मोर्चा संभालने के बाद राहत कार्य में तेजी आई। 13 और लोगों के शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। 17 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ व सेना मिलकर ये सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इंदौर के इतिहास का ये सबसे दर्दनाक और बड़ा हादसा माना जा रहा है।
बावड़ी में लगातार हो रही पानी की आवक।
गुरुवार शाम बावड़ी को खाली करने के लिए मोटर पंप लगाए गए थे पर पानी की आवक लगातार होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। घटनास्थल पर ऐसे कई परिजन अभी भी मौजूद हैं, जिनके घर का सदस्य लापता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है की बावड़ी की तलहटी में कुछ और लोग भी दलदल में फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चलने की संभावना है।
Related Posts
December 19, 2020 नशामुक्ति अभियान कार्यशाला 22 दिसम्बर को होगी
इंदौर : जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों, नशामुक्ति में कार्यरत […]
August 4, 2021 ग्वालियर- चंबल क्षेत्र में नदी- नाले उफान पर, पुल डूबने से हाइवे पर आवागमन ठप
ग्वालियर- ग्वालियर- चंबल क्षेत्र में भारी बारिश से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। […]
December 5, 2020 नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हजारों रुपए कीमत के तीन मोबाइल किए जब्त
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच […]
July 13, 2024 अंबानी के बेटे के विवाह समारोह में लगा नामचीन हस्तियों का जमघट
संगीत, बॉलीवुड के साथ राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियां भी रहीं मौजूद।
प्रधानमंत्री और […]
September 6, 2021 अच्छे गायक कलाकारों को मिलना चाहिए मौका- अनूप जलोटा
इंदौर : प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा सोमवार को इंदौर पहुंचे। जलोटा के साथ अभिनेता रूद्र […]
February 8, 2024 कांग्रेस के दिग्गज नेता सुमेर सिंह गढ़ा और शशांक शेखर ने थामा बीजेपी का दामन
भोपाल : कॉंग्रेस में इन दिनों भगदड़ जैसे हालात बने हुए हैं।एक के बाद एक दिग्गज नेता […]
January 2, 2020 कोहरे ने रोकी यात्रियों की राह, उड़ानें लेट होने से घंटों झेलनी पड़ी परेशानी इंदौर : नए साल की दूसरी सुबह घने कोहरे में लिपटी नजर आई। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर […]