5 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा आवासीय मेला।
फ्लैट देखने के साथ मौके पर ही आवेदन प्रपत्र भर सकेंगे इच्छुक व्यक्ति।
इन्दौर : विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 155 में पुनः 7 दिवसीय आवास मेले का आयोजन 5 अप्रैल से किया जा रहा है। मेले में विभिन्न श्रेणी के आवासीय प्रकोष्ठ जिनमें 2-आर.के. फ्लैट (मूल्य रू 9.74 से 9.86 लाख तक) 1-बी.एच.के. फ्लैट (मूल्य रू. 15.35 से 15.81 लाख तक) 2-बी.एच.के. फ्लैट (मूल्य रू 20.09 से 21.01 लाख तक) व्ययन हेतु उपलब्ध है।
प्राधिकरणअध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि योजना में फ्लैट लेने की अंतिम तारीख 11.04.2023 है। बडी संख्या में लोग प्राधिकरण कार्यालय में आकर अपनी पसंद अनुसार फ्लेट लेने में रुचि दिखा रहे हैं। योजना में मिल रहे प्रतिसाद और जनसुविधा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 05.04.2023 से 11.04.2023 तक योजना क्रमांक 155 में पुनः आवास मेला लगाया जा रहा है। प्राधिकरण के कर्मचारी/अधिकारी मौके पर उपस्थित रह कर फ्लैट चाहने वाले व्यक्तियों को आवेदन प्रपत्र भरने में मदद करेंगे। वित्तीय मदद प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहेंगे।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी. अहिरवार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को दिनांक 12.04.2023 को खोला जाएगा। 17.04.2023, सोमवार को प्राप्त आवेदनों की लॉटरी निकाली जाकर आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा।
Related Posts
March 11, 2024 सरवटे बस स्टैंड से मच्छी बाजार तक सड़क निर्माण के लिए बुलाए जाएंगे टेंडर
भू - जल स्तर को बढ़ाने के लिए चलेगा जल संरक्षण अभियान।
नर्मदा पाइप लाइन के लीकेज को […]
December 7, 2023 नेशनल लोक अदालत में संपत्ति व जल कर के अधिभार में मिलेगी छूट
शनिवार, 09 दिसंबर को निगम मुख्यालय व जोनल कार्यालयों पर होगा लोक अदालत का […]
December 13, 2021 मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मीडिया परिसंवाद में बोले वक्ता
समाज में नैतिक गिरावट के लिए मीडिया को दोष देना गलत है। उदारीकरण के साथ मीडिया में भी […]
July 7, 2023 आम लोगों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहा डॉक विभाग
सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, दुर्घटना बीमा, मोबाइल पार्सल बुकिंग […]
February 26, 2020 युवराज उस्ताद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रासुका में होगा निरुद्ध इंदौर : क्राइम ब्रांच ने बुधवार को फरार गैंगस्टर युवराज उस्ताद को गिरफ्तार कर लिया। मिली […]
January 26, 2020 त्वरित प्रतिक्रिया देनें से बचें तो हो सकता है कई समस्याओं का निदान- डॉ. सुखदा इंदौर : भागदौड़ भरी जिंदगी में हम धैर्य रखना भूल गए हैं। यहीं कारण है कि हम तत्काल किसी […]
October 31, 2020 मंत्री मोहन यादव के भाषण देने पर एक दिन की रोक, उषा ठाकुर से मांगा स्पष्टीकरण
भोपाल : मप्र के दो मंत्रियों पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। मंत्री मोहन यादव पर राज्य […]