5 से 20 मई तक बास्केटबॉल स्टेडियम में होगा आयोजन।
इंदौर : जस्ट कबड्डी लीग का आयोजन इंदौर के बास्केटबॉल स्टेडियम में किया जा रहा है। 5 से 20 मई 2023 तक खेली जाने वाली इस कबड्डी लीग में 8 टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रतिदिन 3 मैच होंगे। पूरी स्पर्धा में कुल 45 मैच होंगे। विजेता टीम को दो लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
जस्ट कबड्डी लीग के अध्यक्ष सोहन सैनी, महासचिव रोशन शर्मा और निदेशक संगीत सोनी ने बताया कि एनजीओ द्वारा संचालित जस्ट कबड्डी लीग की शुरुआत 2016 में हरियाणा के जींद में हुई थी। इंदौर में कबड्डी लीग का यह 12 वा सीजन है।
इंदौर में कबड्डी लीग का आयोजन मप्र ओलिंपिक संघ, क्रीड़ा भारतीय और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से किया जा रहा है।
क्रीड़ा भारती के हरीश डागुर ने बताया कि कुछ टीमों से कई विदेशी खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। कबड्डी लीग का शुभारंभ 5 मई को दोपहर साढ़े तीन होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला और मप्र कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंटू जोशी इस दौरान अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे।
Related Posts
February 10, 2022 मोदी वैक्सीन के जरिए मंत्री सारंग का विपक्ष पर निशाना
इंदौर : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के इंदौर प्रवास के दौरान उनका मोदी वैक्सीन […]
August 15, 2020 कोरोना संक्रमण में एक फीसदी की बढ़ोतरी, अभी भी तीन हजार सैम्पल हैं पेंडिंग इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार- चढ़ाव आ रहा है। कभी लगता है संक्रमण कम […]
November 7, 2021 शर्मनाक : नराधम बाप ने किराएदार के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : खजराना में नाबालिग बेटी के साथ उसके ही पिता और पड़ोस में रहने वाले किराएदार […]
December 6, 2018 रातापानी अभयारण्य में फिर हुई बाघ की संदिग्ध मौत रायसेन: रातापानी अभयारण्य में एक बार फिर बाघ की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। […]
January 17, 2022 महिलाओं के फोटो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाला फरार आरोपी, 24 घंटे में क्राइम ब्रांच इंदौर गिरफ्त में आ […]
August 20, 2023 रजत झूले में श्रीदेवी, भूदेवी संग विराजे प्रभु वेंकटेश
लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 15 दिवसीय झूला उत्सव प्रारंभ।
इंदौर : श्री […]
February 4, 2023 इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए बजट में मिली बड़ी राशि
रेल बजट 2023-24 में रतलाम मंडल की परियोजनाओं के लिए 2281 करोड़ की राशि आवंटित।
इंदौर […]