इंदौर : प्रेस्टीज स्पेक्ट्रम फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर द्वारा युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूजी कैंपस में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया गया।
ख्यातिप्राप्त ओडिसी डांसर तथा नृत्यशाला, इंदौर के संस्थापक देवेंद्र खरे ने माही खरे के साथ उत्कृष्ट नृत्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ डेविश जैन, पीआईएमआर यूजी के डायरेक्टर कर्नल एस रमन अय्यर तथा प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के सीईओ अनिल वाजपेयी ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. रक्षा ठाकुर, डॉ. प्रियंका चावला ने किया। इंस्टीट्यूट के छात्र – छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत के इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के साथ देश की इस सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
Related Posts
March 6, 2021 बेल पत्र का पौधा रोप कर सीएम शिवराज ने मनाया जन्मदिन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर अपने निवास पर […]
April 28, 2022 कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, गोविंद सिंह होंगे नए नेता प्रतिपक्ष
भोपाल : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। […]
January 8, 2024 मप्र की पहली केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर में स्थापित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया प्रयोगशाला का शुभारंभ।
वायरल लोड […]
November 18, 2019 अपने विश्वास को जगाएं, बड़ा सपना देखें, कामयाबी अवश्य मिलेगी- आनंद कुमार इंदौर: यदि आपको जीवन में सफल होना है, ऊंचाइयों को छूना है और बड़ा आदमी बनना है तो अपने […]
December 21, 2021 कोरोना काल में दिवंगत मप्र के पत्रकारों पर केंद्रित पुस्तक ‘बिछड़े कई बारी- बारी, का सीएम शिवराज व अन्य अतिथियों ने किया विमोचन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के मानसरोवर सभागार में "बिछड़े कई […]
June 15, 2017 कृषि ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज की छूट नई दिल्ली- सरकार ने कृषि ऋण का समय से भुगतान करने वालों किसानों को ब्याज में तीन प्रतिशत […]
July 2, 2022 कला, खेल, साहित्य के संरक्षण के लिए जो संभव होगा करेंगे – भार्गव
भाजपा महापौर के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव साहित्य, कला मंच, सफाईकर्मी, खेल संगठनों, […]