सुमित की टीम ने बनाया स्पर्धा का सर्वाधिक स्कोर
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित विधायक ट्राफी क्रिकेट स्पर्धा में रनों की बरसात हो गई । एक टीम ने मात्र 36 गेंद पर 157 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस टीम के खिलाड़ी सुमित ने छह गेंद पर छह छक्के जड़ दिए।
स्पर्धा के संयोजक सागर शुक्ला ने बताया कि विधायक ट्रॉफी जैसे जैसे समापन की और बढ़ रही है, टीमों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में संगम स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 157 रन बनाया। संगम स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज सुमित कोठारी ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारते हुए नाबाद 72 रन बनाए। दूसरे बल्लेबाज संजय कोठारी ने भी नाबाद 68 रन बनाए । इन दोनों भाइयों की जोड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जबाब में सुफियान इलेवन मात्र 35 रन ही बना पाई । मेन ऑफ द मैच सुमित कोठारी को दिया गया। गुरुवार से क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं। फाइनल 12 मई को खेला जाएगा।
बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार संजीव मालवीय, विनोद पाठक , प्रियंका पांडेय,दयाल भत्कारे, ओपी मिश्रा , राजाराम तिवारी, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष स्वप्निल काम्बले, अभिजीत पांडेय, सद्दाम पठान, शेख अलीम, विश्वास पांडेय उपस्थित रहे।
Related Posts
April 7, 2022 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 19 अप्रैल को काशी विश्वनाथ की यात्रा पर रवाना होंगे श्रद्धालु
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 19 […]
December 16, 2022 इन्वेस्टर्स समिट के दौरान स्टार्टअप को लेकर होगा विशेष कार्यक्रम
इंदौर : इन्दौर में जनवरी माह में होने वाले दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान […]
August 30, 2023 जनसुनवाई में 24 दिव्यांगजनों को मिले विशेष स्कूटी वाहन
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दिव्यांगों की समस्याएं सुनकर दी ढेरो सौगातें।
रेडक्रॉस […]
February 27, 2024 शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
शहीद आजाद चौराहे पर नवीन ट्रैफिक सिग्नल का किया लोकार्पण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
September 18, 2020 कांग्रेस ने बीजेपी को दिया तगड़ा झटका, पारुल साहू कांग्रेस में हुई शामिल…! इंदौर : 28 सीटों पर होनेवाले उपचुनाव में अपना पलड़ा भारी मानकर चल रही बीजेपी को कांग्रेस […]
March 31, 2022 महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, गैस सिलेंडर के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर किए प्रदर्शन
इंदौर : पेट्रोल-डीजल-गैस की मूल्यवृद्धि और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस […]
June 4, 2023 स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ्य इंदौर के नारे के साथ निकाली गई सायक्लोथान
सैकड़ों प्रतिभागियों ने की शिरकत।
इंदौर : सेहत का सन्देश देने और तंदुरुस्ती के लिए […]