इंदौर : लोक अदालत न्याय दान के यज्ञ का रूप ले चुकी है। लोक अदालत में पक्षकार न्याय की उम्मीद लेकर न्यायालय तक पहुँचते हैं और शांतिपूर्ण वातावरण में न्याय प्राप्त कर हमेशा के लिए विवाद का अंत करते हैं। ऐसे ही दो बड़ी राशि के मामले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.पी. शर्मा की खंडपीठ में लोक अदालत में निपटाए गए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दौर के न्यायालय में त्रिवेदी एग्रोटेक प्रा. लि. व राजेश द्वारा नीरज के दो मामले चल रहे थे। ये मामले 7 करोड 2 लाख एवं 5 करोड़ 20 लाख, (कुल 12 करोड़ 20 लाख रूपये) के लेन-देन के थे।
उक्त दोनों मामलों को प्रधान जिला न्यायाधीश बी.पी. शर्मा ने नेशनल लोक अदालत में निराकृत करने का संकल्प लिया और दोनों पक्षकारों तथा उनके अधिवक्तागण के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित कर राजीनामें के प्रयास किए। बैठक में श्री शर्मा द्वारा दोनों पक्षकारों और उनके अधिवक्तागण से विस्तृत चर्चा की गई। परिणामस्वरूप दोनों पक्षकार आपसी राजीनामे के आधार पर अपने प्रकरणों का निराकरण करने के लिए तैयार हुए। शनिवार को आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में उक्त दोनों मामलों के अंतर्गत लेन – देन की राशि रुपए 12 करोड़ 20 लाख रुपए लौटाने के समझौते पर मामलों का निपटारा किया गया।
Related Posts
January 9, 2023 प्रवासी भारतीयों से सीएम शिवराज ने मांगी माफी
सभागार में प्रवेश नहीं दिए जाने को प्रवासी भारतीयों ने बताया था अपमानजनक।
इंदौर : […]
October 4, 2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परिवार के साथ किया कन्या पूजन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान और परिवार […]
June 13, 2022 डोडा चूरा की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, कार सहित लाखों का माल बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ (डोडा चूरा) की […]
January 20, 2021 नए संक्रमितों से 4 गुना मरीज रिकवर होकर घर लौटे, 1 मरीज की मौत
इंदौर : वैक्सिनेशन अभियान के बीच कोरोना के आंकड़ों में अब खासी कमीं आ गई है। रोजाना एक […]
December 15, 2021 जीएसटी और ई- वे बिल के खिलाफ कपड़ा व्यापारी हुए लामबंद, बीजेपी को खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी
प्रदीप जोशी
इंदौर : जीएसटी की बढ़ी हुई दर और ई-वे बिल के नए प्रारूप पर कपड़ा […]
September 27, 2022 नए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु 10 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : प्रदेश […]
February 5, 2021 कांग्रेस नेता अरुण यादव ने उमा भारती के प्रस्तावित शराब बंदी अभियान को दिया समर्थन
भोपाल : पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा […]