इंदौर: संस्था हार्टफुलनेस तीन दिवसीय ‘ध्यानोत्सव’ का आयोजन अभय प्रशाल में करने जा रही है। 19 से 21 जुलाई तक चलनेवाले इस ध्यानोत्सव में ध्यान से तनाव दूर करने का तरीका सिखाया जाएगा।
आयोजक संस्था के पदाधिकारी राजेश रावेरकर, अविनाश करमरकर, पीसी शर्मा और निमेष पालीवाल ने पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर पुलिस और नगर निगम ध्यानोत्सव के आयोजन में सहभागी हैं। तीनों दिन दो सत्रों में ध्यानोत्सव होगा। सुबह का सत्र 8 से 9 बजे तक चलेगा जिसमें पुलिस, निगम कर्मी और अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी भाग लेंगे। शाम का सत्र 7.30 से 8.30 बजे तक होगा जिसमें आम जनता शिरकत कर सकेगी। आयोजकों के मुताबिक पूरा आयोजन निःशुल्क है। कोई भी अपना पंजीयन कराकर इसमें भाग ले सकता है। अभी तक दो हजार लोग अपना पंजीयन करा चुके हैं। पंजीयन के लिए मोबाइल न. 9993557140 और 9714761900 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्या है हार्टफुलनेस…?
हार्टफुलनेस यौगिक ध्यान की आधुनिक पद्धति है। इसे सहज मार्ग के नाम से भी जाना जाता है। यह पद्धति ध्यान के जरिये तनाव मुक्त होकर मानसिक शांति का अहसास कराती है। देश- विदेश में लाखों लोग ध्यान की इस विधि को अपनाकर शांत, स्वस्थ और आनंदमय जीवन जी रहे हैं।
Related Posts
September 30, 2023 मप्र की पहली मेट्रो ट्रेन के ट्रॉयल रन को मुख्यमंत्री चौहान ने दिखाई हरी झंडी
इंदौर में मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी बनाई जाएगी।
मेट्रो ट्रेन का उज्जैन और पीथमपुर तक किया […]
October 12, 2024 विजयादशमी का पर्व हमें समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संदेश देता है : विजयवर्गीय
मंत्री विजयवर्गीय ने धार में किया शस्त्र पूजन ।
धार : विजयादशमी के पावन अवसर पर […]
July 5, 2019 केंद्रीय बजट- 2019: पेट्रोल- डीजल महंगा, आयकर की दरों में बदलाव नहीं नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वर्ष 2019- 20 का बजट […]
September 8, 2023 नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 64 खंडपीठों का गठन
आपसी सुलह - समझौते के आधार पर होगा प्रकरणों का निराकरण।
इन्दौर : इंदौर जिले में […]
July 22, 2025 शादी पार्टनर डॉट कॉम के नाम पर धोखाधड़ी
इंदौर : डिजिटल युग में, जहाँ हर तरफ़ सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं धोखेबाजों के नए-नए तरीके […]
March 29, 2019 उर्मिला मार्तोण्डकर को कांग्रेस ने उतारा चुनाव मैदान में, मुम्बई नार्थ से लड़ेंगी चुनाव मुम्बई: कठिन समझी जानेवाली लोकसभा सीटों के लिए राजनीतिक दल ऐसे चेहरे तलाश रहे हैं जो […]
July 6, 2021 8 राज्यों में बदले गए राज्यपाल, मन्गुभाई पटेल होंगे मप्र के नए राज्यपाल
इंदौर : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले करीब 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए […]