इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की दिव्यांगों के प्रति उदारता का एक और उदाहरण मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में देखने को मिला। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होनहार दिव्यांग विद्यार्थी राजू भूवेल को अपने हाथों से लेपटॉप सौंपा। यह लैपटॉप जनसहयोग से दिया गया है।
कुंदन नगर निवासी राजू भूवेल पिछले दिनों कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के समक्ष पहुंचा था।उसने बताया कि मैं दिव्यांग विद्यार्थी हूं। मैंने बीई कम्प्यूटर साईंस से किया है। अब मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं। मेरे पास लैपटॉप नहीं है। कलेक्टर ने उसकी बात को गंभीरता से सुना और वादा किया कि उसे हर संभव मदद की जाएगी। कलेक्टर ने अपना वादा पूरा करते हुए जन सहयोग से लैपटॉप उक्त दिव्यांग छात्र को दिलवाया।
लैपटॉप मिलने से खुश नजर आए राजू भूवेल ने कहा कि कलेक्टर साहब की यह उदारता और सहयोग मेरे लिए प्रेरणा बन गयी है। मैं अब पूरी मेहनत और इमानदारी से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करूंगा। सफलता मुझे जरूर मिलेगी। मेरा फर्ज बन गया है कि जिस तरह कलेक्टर साहब ने मेरी मदद की है मैं भी अपने जैसे अन्य जरूरतमंदों की मदद करूं। मैंने संकल्प लिया है कि मेरी नौकरी लगते ही जब भी मेरा पहला वेतन आएगा मैं उससे कुछ इसी तरह की सामग्री अन्य जरूरतमंद की मदद के लिए कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के हाथो वितरित करवाउंगा।
Related Posts
November 1, 2017 कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को अल्टीमेटम, मप्र में नारे सिर्फ सोनिया- राहुल के ही लगेंगे भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं […]
December 8, 2023 संभागायुक्त ने एमवायएच और रॉबर्ट नर्सिंग होम का किया निरीक्षण
इंडोस्कोपी जांच के लिए मरीजों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखने के दिए निर्देश।
इंदौर […]
June 24, 2025 कश्मीर को बचाने के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने दिया था अपना बलिदान
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।
इंदौर : डॉ श्यामा […]
October 14, 2023 आईआईपीएस में आयोजित एसपीएसएस वर्कशॉप का समापन
इंदौर : इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज डीएवीवी में विगत तीन दिनों से चल रही […]
August 1, 2023 दिव्यांग बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय में दी मतदाता जागरूकता गीत की प्रस्तुति
कलेक्टर ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय के प्रशासनिक […]
January 6, 2021 विमानतल पर अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : शहर व देवास, पीथमपुर के उद्योगों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई […]
May 6, 2022 ओंकार पर्वत की रक्षा के लिए भारत रक्षा अभियान करेगा आंदोलन
10 मई से इंदौर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर रीगल पर देंगे तीन दिनी धरना।
12 मई से शुरू […]