इंदौर : जिले में तापमान में हो रही बढ़ोतरी और भीषण गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा है। दोपहर में तो सड़कों पर आवाजाही भी कम हो जाती है। पंखे, कुलर भी गर्मी से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। यहां तक की रात का तापमान भी तीस डिग्री के आसपास होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लू का प्रकोप बढ़ गया है, ऐसे में स्कूल खोलना बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इस बात के मद्देनजर कलेक्टर इंदौर इलैया राजा टी ने स्कूलों को खोले जाने की तारीख आगे बढ़ा दी है। उन्होंने इस आशय के आदेश भी जारी किए हैं।
19 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल।
कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए इंदौर जिले के सभी निजी व शासकीय स्कूल 19 जून से पहले प्रारंभ नहीं होंगे।
कलेक्टर ने सभी विद्यालय संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधकों, प्राचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
January 18, 2022 ऑफलाइन ही होगी देवी अहिल्या विवि की परीक्षाएं, हाई कोर्ट ने याचिका का निराकरण करते हुए दिए आदेश
इंदौर : देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की परीक्षा ऑफलाइन जारी रहेगी। परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने […]
June 2, 2021 इंदौर- बिलासपुर ट्रेन में युवती की गला रेतकर हत्या
सीहोर : गाड़ी संख्या 08233 इंदौर - बिलासपुर डाउन एक्सप्रेस के डी - 3 स्लीपर कोच में एक […]
November 15, 2021 टी- 20 विश्वकप क्रिकेट फाइनल में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : टी-20 क्रिकेट विश्वकप मैच में क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच […]
February 26, 2021 सड़क सुरक्षा अभियान से युवाओं को जोड़ने की डीआईजी ने की पहल
इंदौर : 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने के उदेश्य से उप पुलिस […]
November 13, 2022 हॉकर्स जोन में बच्चों ने हाथ ठेलों पर बनाए आकर्षक चित्र
श्रेष्ठ चित्र बनाने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत।
निगम द्वारा तीन स्थानों पर आयोजित […]
February 13, 2023 विदेशी मेहमानों को परोसेंगे मिलेट्स से बने खास व्यंजन
मालवा का पोहा, नमकीन, स्नैक्स का भी मेहमान ले सकेंगे स्वाद।
होटल शेरेटन ने G- 20 […]
January 23, 2025 पीलियाखाल नाले की बदली सूरत, सूखे नाले में होगी एमआईसी की बैठक
मात्र 1 माह में गीले नाले को सूखे नाले में बदला।
4 पोकलेन के साथ ही 4 हाईवा मशीनों […]