डॉ.हेडगेवार स्मारक समिति के तीन दिनी योग शिविर का समापन
इंदौर : डॉ.हेडगेवार स्मारक समिति एवं शिक्षक नगर रहवासी संघ द्वारा 19 जून से आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ।इस मौके पर योगाचार्य विकास यादव का सम्मान किया गया। स्व. गोपाल मालू उद्यान, शिक्षक नगर में आयोजित इस योग शिविर में 100 से अधिक रहवासियों को तीन दिन तक सुबह 7:15 बजे से 8:15 बजे तक योगाचार्य विकास यादव ने योगासन और प्राणायाम के जरिए शरीर को स्वस्थ्य रखने के तरीके बताए गए।
डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वर हिंदूजा एवं सचिव राकेश यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में आने वाले शिविरार्थियों को शुगर, डायबिटीज, हृदय रोग संबंधी बीमारियों से योग द्वारा बचाव की जानकारी दी गई। उन्हें नियमित योग-प्राणायाम करने के लिए प्रेरित भी किया गया। शिविर समापन पर योगाचार्य विकास यादव का शिक्षक नगर रहवासी संघ की ओर से क्षेत्रीय पार्षद बरखा मालू,अध्यक्ष केके तिवारी, सचिव अजय महेश्वरी,राजकुमार सोनी, श्रीमती गीता महेश्वरी, टीना शर्मा, अशोक राठी आदि ने सम्मान किया। शिविर समन्वयक अशोक राठी एवं महेश बड़जात्या ने आभार माना।
Related Posts
August 1, 2024 लोक लेखा समिति के अध्यक्ष चुने गए योगेश गेंदर
अपील समिति के रिक्त पद पर भारत सिंह रघुवंशी हुए निर्वाचित।
महापौर ने गेंदर और […]
February 18, 2021 भूमाफ़ियाओं पर जिला व पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा, साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए मूल्य की जमीन कराई मुक्त, पात्र हितग्राहियों को देंगे कब्जा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन इंदौर ने […]
March 16, 2022 भटकते मिले मदुरई निवासी बालक को जूनी इंदौर पुलिस ने पहुंचाया घर
इंदौर : जूनी इंदौर पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए तमिल भाषी मासूम को उसके घर […]
December 15, 2022 सीडीएम के दल ने देखा इंदौर का स्वच्छता का मॉडल
इंदौर ही क्यों स्वच्छता में नंबर वन है-सीडीएम।
इंदौर के जागरूक नागरिक एवं […]
January 6, 2021 इंदौर को बनाएंगे दुनिया का सबसे सुंदर शहर, पीपल्याहाना ब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर बोले सीएम शिवराज
इंदौर : इंदौर : निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पीपल्याहाना के कार्यक्रम में […]
February 4, 2024 केट के पास खाली मैदान में बम मिलने से मची सनसनी
बम डिस्पोजल टीम के साथ पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी।
इंदौर : शहर के केट रोड पर चित्रकूट नगर […]
June 18, 2016 विराट ने मुंबई में खरीदा 34 करोड़ में सुपर लग्जरी फ्लैट, युवराज के बनेंगे पड़ोसी मुंबई.विराट कोहली ने वर्ली में ओमकार-1973 में लग्जरी फ्लैट अपार्टमेंट खरीदा है। सी व्यू […]