वाहन रैली निकालकर जताया विरोध।
इंदौर : भाजपा युवा मोर्चा ने आपातकाल के विरोध में रविवार को काला दिवस मनाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में आपातकाल लगाया था। उस दौरान मीडिया पर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी और विपक्ष के नेताओं सहित हजारों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया था। इसी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा इंदौर ने रविवार, 25 जून को काला दिवस मनाया।
निकाली भव्य वाहन रैली।
युवा मोर्चा ने इस अवसर पर वाहन रैली का आयोजन किया भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में इस वाहन रैली की शुरुआत की गई। सबसे पहले बड़ा गणपति स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर उसके बाद राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मोर्चे की इस वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली में युवाओं ने नारे लगाकर और काले गुब्बारे आसमान में छोड़कर अपना विरोध जताया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, धीरज ठाकुर, निक्की राय,अमित पालीवाल, रजत शर्मा, विक्की रघुवंशी,कपिल गोयल और संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
August 2, 2021 स्टेशनरी का चालान बिल्टी बनवाकर शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त मे आए हैं।आरोपी […]
January 8, 2023 सर्विसिंग कैंप में महिला मैकेनिकों ने दिखाया अपना हुनर
50 से अधिक वाहनों की सर्विसिंग की।
इन्दौर :शहर में महिला समानता और रोजगार के क्षेत्र […]
March 25, 2022 जुआ खेलते पकड़ाए 19 आरोपी, ताश के पत्ते व लाखों रुपए नकद बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वालो के विरुद्ध क्रायम ब्रांच इंदौर की बडी कार्रवाई में 19 आरोपी पकड़े […]
January 6, 2021 विमानतल पर अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : शहर व देवास, पीथमपुर के उद्योगों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई […]
November 14, 2019 ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा करेंगे प्रेस्टिज प्रबंध संस्थान के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का तीन दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह […]
February 24, 2023 मेगा ब्लॉक खत्म,अब पुराने रूट से ही चलेंगी ट्रेनें
दोहरीकरण कार्य के चलते बीती 10 फरवरी को लिया गया था मेगा ब्लॉक।
परिवर्तित रूट से […]
October 15, 2021 हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित आयुष्यमान भारत शाखा का लोकार्पण
इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय इंदौर में आयुष्मान भारत योजना के […]