अजय सिंह ने बरिया के बयान को बताया अमर्यादित।
भोपाल : जैसे – जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के बयान अमर्यादित होते जा रहे हैं। सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही कांग्रेस के कुछ नेता तो व्यक्तिगत स्तर पर अवांछित टिप्पणियां कर माहौल को दूषित कर रहे हैं।ऐसे ही एक कांग्रेसी नेता फूल सिंह बरैया ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर स्तरहीन और जहरीला बयान दिया है।
नरोत्तम मिश्रा को बताया सांप।
बताया जाता है कि दतिया की सभा मे बरैया ने कहा कि अगर नरोत्तम मिश्रा अपनी बाप की औलाद है और उसकी रगों में उसके बाप का खून है तो दतिया से जीत कर दिखाए। नरोत्तम मिश्रा को सांप की संज्ञा देते हुए बरैया ने कहा कि उसके फन को हम कुचल देंगे। बरैया यहीं नहीं रुके उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें क्या पता था की ये… पुलिसवाले भाजपा को वोट डलवा देंगे।
अजय सिंह ने जताया ऐतराज।
हालांकि मंच पर मौजूद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने फूल सिंह बरैया के जहरीले बोल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं इस तरह के बयान से सहमत नहीं हूं, मैंने फूल सिंह बरैया के इस बयान पर व्यक्तिगत रूप से भी आपत्ति जताई है। अजय सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी नहीं होनी चाहिये।
Related Posts
April 4, 2020 न्यायपालिका के न्यायाधीश और कर्मचारी कोरोना फण्ड में देंगे अंशदान इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने महामारी कोविड-19 से निपटने के […]
February 18, 2024 श्री विद्याधाम के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
लाव-श्कर के साथ अपने भक्तों को दर्शन देने निकली मां त्रिपुर सुंदरी।
इंदौर : जगह-जगह […]
April 27, 2022 22 बार लाल सिग्नल तोड़ा, गाड़ी जब्त हुई तो भरना पड़ा 11 हजार रुपए जुर्माना
इंदौर : लाल सिग्नल का उल्लंघन करना वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है। जो लोग ऐसा कर कानून […]
August 4, 2020 युवती के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेमी ने ही दिया था वारदात को अंजाम इंदौर : दो दिन पूर्व खजराना थाना क्षेत्र में बायपास के समीप युवती के अंधे कत्ल का पुलिस […]
August 12, 2024 आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों से कराएगा दक्षिण दर्शन और पुरी गंगासागर यात्रा
दक्षिण दर्शन ट्रेन 04 सितंबर और पुरी, गंगासागर 20 सितंबर को रवाना होगी।
इंदौर : […]
April 11, 2022 खरगौन में रामनवमी जुलूस पर पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू
खरगौन : मप्र के इंदौर सम्भाग में आने वाले खरगौन जिले में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर […]
November 9, 2020 कोरोना संक्रमण ने फिर लगाया शतक, 3 मरीजों की थमीं सांसें…!
इंदौर : क्या उपचुनाव के पहले कोरोना सम्बन्धी आंकड़ों की बाजीगरी कर सच को छुपाया गया था…? […]