कांग्रेस राज में कर्नाटक में बेखौफ हो गए हैं जिहादी तत्व।
नई दिल्ली : बीते बुधवार को कर्नाटक के बेलगाव के चिकोड़ी में दिगंबर जैन मुनि श्री काम कुमार नंदी की नृशंस हत्या ने भारत के धार्मिक व अध्यात्मिक जगत को स्तब्ध कर दिया है। घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्वभर को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैनमुनि का अपहरण कर जिहादियोंं द्वारा उनके पावन शरीर के टुकड़े टुकड़े करना कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों का ही परिणाम है। जैन मुनि गत 15 वर्षों से आनंद पर्वत पर प्रवास कर स्थानीय समाज की सेवा कर रहे थे।
जैन मुनि के हत्यारों को दी जाए फांसी।
जब से नई सरकार के मंत्रियों ने कभी गौ हत्या विरोधी तो कभी धर्मांतरण विरोधी कानूनों को हटाने की बात की है, राज्य में धर्म द्रोही व राष्ट्र विरोधी शक्तियों के दुस्साहस बढ़े हैं। इन समाज कंटक अपराधियों पर अंकुश लगा कर हत्यारों व उनके सहयोगियों को अविलंब फांसी दी जानी चाहिए।
कर्नाटक में बेखौफ जिहादी।
विहिप महामंत्री परांडे ने जैन मुनि को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की हिंदू द्रोही नीति के कारण राज्य में आज ना साधु सुरक्षित हैं और ना ही भारतीय समाज। बेखौफ घूम रहे हैं तो वो हैं जिहादी व अतिवादी।
परांडे ने मांग की है कि घटना पर कांग्रेस सरकार को हिंदू जैन समाज से मांफी मांगते हुए अपनी हिंदू द्रोही मानसिकता से बाहर आना चाहिए।
Related Posts
May 12, 2023 भाजपा युवा मोर्चा की पहल पर हजारों महिलाओं ने देखी ‘द केरला स्टोरी’
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मल्हार […]
December 6, 2020 ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को सीट बेल्ट बांधने के गिनाए फायदे..!
इंदौर : यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी […]
July 21, 2022 आकाश विजयवर्गीय दैनिक भास्कर एमिनेंट अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : कोरोना काल में अपनी विधानसभा 3 सहित पूरे इंदौर में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर […]
February 21, 2021 ट्रक ड्राइवर की हत्या कर ट्रक सहित लोहे का सरिया लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, खरीददारों को भी बनाया गया बन्दी
इंदौर : बाणगंगा थाना पुलिस ने 36 घंटे में अधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को […]
November 24, 2020 इंदौर- भोपाल सहित 9 जिलों में ज्यादा तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण
भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने […]
October 8, 2021 मुम्बई पोर्ट पर डीआरआई का छापा, 25 किलो हेरोइन बरामद, एक कारोबारी को लिया हिरासत में
मुंबई : क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में चल रही कार्रवाई के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) […]
December 29, 2023 ज्वेलर की दुकान से लाखों का चांदी – सोना व ढाई लाख नकदी रुपए चुराने वाला नौकर पकड़ा गया
इंदौर : ज्वेलर के यहां से लाखों रुपए मूल्य का सोना, चांदी व नगदी ढाई लाख रुपए चुराकर, […]