बहते शव को निकलने नदी में लगाई थी छलांग।
बहाव तेज होने से डूब गए।
देवास : रविवार को देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर थाना क्षेत्र की जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की मौत हो गई।
बताया जाता है कि जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले ने रविवार दोपहर नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वो डूब गए। आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराकों की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वास्कले मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले थे। देवास जिले में वह सालों से पदस्थ थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रह चुके थे। नेमावर के पहले उनको उदयनगर थाने की जिम्मेदारी मिली हुई थी। परिवार में पत्नी व एक बेटा है।
Related Posts
April 14, 2021 अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक शुक्ला ने जब्त किए 24 इंजेक्शन, उपलब्ध होने पर भी परिजनों से मंगवाए जा रहे थे रेमडेसीवीर
इंदौर : कोरोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने […]
September 8, 2023 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में रोहिणी नक्षत्र में मनाई गई जन्माष्टमी
झमाझम बारिश, बिजली की चमक और दमक में हुआ बाल गोपाल का जन्म, भक्तों ने मनाया नंद […]
March 12, 2021 इंदौर में फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं, मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना
कोरोना की स्थिति को नियंत्रित करने के लिये सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
मास्क नहीं […]
November 8, 2019 मण्डल अध्यक्षों के चुनाव के लिए बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। नगर के सभी […]
May 15, 2020 लॉकडाउन कब समाप्त होगा ये बताना फिलहाल संभव नहीं- कलेक्टर इंदौर : जून माह तक लॉकडाउन समाप्त हो जाएगा या नहीं यह अभी बताना संभव नहीं है। कोरोना […]
August 25, 2022 विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन पर सीएम शिवराज सहित कई दिग्गज नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
26 अगस्त को सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा,
कुम्हारखाडी मुक्तिधाम पर होगा दाह […]
November 27, 2019 डकैती के आरोपियों का अभी तक नहीं मिला सुराग..! इंदौर : स्कीम नम्बर 78 स्थित कंचन विहार कॉलोनी निवासी बिल्डर कैलाशचंद्र गोयल के बंगले […]