शहीद वास्कले के परिवार का पूरा ध्यान रखेगी सरकार : सीएम शिवराज
इंदौर : देश सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीद टीआई वास्कले उन सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जो अपने से ऊपर देश और सेवा भावना को रखते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीआई वास्कले की मौत को बेहद दुखद बताया। उन्होंने स्व. वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि देने का भी ऐलान किया।
सरकार रखेगी परिवार का ध्यान।
सीएम शिवराज ने कहा, ‘वास्कले एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। कर्तव्यों की पूर्ति करते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया। मैं हमारे ऐसे बहादुर साथी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उनका परिवार जिसमें उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है और इसलिए सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता निधि भेंट करेंगी।’ सीएम शिवराज ने कहा कि वास्कले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
बता दें कि नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की ड्यूटी के दौरान जामनेर नदी में डूबने से मौत हो गई थी। वे नदी में बह रहे शव को निकलने के लिए पानी में कूदे थे। टी आई राजाराम वास्कले अच्छे तैराक थे लेकिन नदी के तेज बहाव के साथ भंवर में फंस गए और बाहर नहीं आ सके। जब तक उन्हें निकलकर अस्पताल ले जाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी।
Related Posts
February 1, 2021 सोनू सूद की अपील पर निराश्रित बुजुर्गों के आश्रय के लिए 4 एकड़ जमीन देंगे संजय लुणावत
इंदौर : नगर निगम की अमानवीय हरकत की गूंज पूरे देश में सुनाई दी है। फ़िल्म अभिनेता सोनू […]
September 3, 2020 दिगंबर जैन समाज ने ऑनलाइन मनाया क्षमावाणी पर्व इंदौर : दिगम्बर जैन समाज की वर्षों की परम्परा गुरुवार को टूट गयी। प्रतिवर्ष धूमधाम से […]
July 12, 2021 राज्यपाल से मिले सिलावट, इंदौर आने का दिया न्योता
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राजभवन भोपाल में मध्य प्रदेश के राज्यपाल […]
August 24, 2020 ढाई लाख से अधिक सदस्यों को 1 सितम्बर से मिलेगा एक रुपए किलो राशन इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप इंदौर जिले में विभिन्न श्रेणियों […]
October 26, 2023 गोलू शुक्ला ने आयोजित की मंडल पदाधिकारियों की बैठक
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रं-3 में विधायक प्रत्याशी गोलू शुक्ला ने तीनों मंडल अटल […]
July 6, 2024 मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ठजनों को भेंट किए पत्रकारिता महोत्सव के स्मृति चिन्ह
भोपाल : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष […]
February 1, 2024 इंदौर – पुणे स्पेशल ट्रेन को दिया गया विस्तार
अब इंदौर से 28 फरवरी तक चलेगी यह ट्रेन।
इंदौर : पुणे जाने वाले यात्रियों की भीड़ को […]