गंगानगर बॉर्डर से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया।
ड्रोन से बरामद हुए हेरोइन से भरे 3 पैकेट, 12 करोड़ रुपए आंकी गई कीमत।
जोधपुर: पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने ड्रोन से भारत में करीब 12 करोड़ की हेरोइन भेजी लेकिन सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता से पकड़ी गई।
बताया जाता है कि बुधवार देर रात रायसिंहनगर, सेक्टर श्री गंगानगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी।कुछ ही देर में बॉर्डर पार से ड्रोन आता दिखाई दिया।इसपर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर उसे मार गिराया। सुबह इलाके की सघन जांच की गई तो ड्रोन के साथ 3 पैकेट हीरोइन के बरामद हुए।
पैकेट्स में करीब 2 किलो 300 ग्राम हेरोइन पाई गई जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 12 करोड़ रुपए आंकी गई है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन को जांच के लिए संबधित एजेंसी को सुपुर्द किया जा रहा है।
Related Posts
January 13, 2021 इंदौर पहुंचे कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के डेढ़ लाख से अधिक डोज, इंदौर-उज्जैन संभाग के हैल्थवर्कर्स को लगाई जाएगी ये वैक्सीन
इंदौर : कोरोना वायरस से दो- दो हाथ कर उसे परास्त करने वाला ब्रह्मास्त्र याने वैक्सीन […]
February 8, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला ने गंवाई जान
इंदौर : मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। […]
September 1, 2020 16 संस्कारों से ही दुनिया में हमारी पहचान- पं. शर्मा इन्दौर : हम जीवन से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कारों में बंधे हुए हैं।इसी कारण दुनिया में […]
July 2, 2023 पहली बार एक साथ मनाया गया सीए और डॉक्टर्स डे
नगर पालिक निगम इंदौर ने की कार्यक्रम की मेजबानी।
ध्वजारोहण, रक्त दान और हेल्थ चेकअप […]
April 2, 2020 इंदौर में कोरोना की चपेट में आए दो और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच इंदौर : कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। बीते […]
May 4, 2021 पिता को मुखाग्नि दी और फिर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में जुट गए विवेक श्रोत्रिय
प्राधिकरण अध्यक्ष विवेक श्रोत्रिय की कलेक्टर से लेकर कमिश्नर तक कर रहे […]
September 6, 2024 पीटीसी में पदस्थ महिला सूबेदार ने सातवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
इंदौर : आजाद नगर मुसाखेड़ी इलाके के पीटीसी में रहने वाली महिला सूबेदार ने शुक्रवार सुबह […]