निगम परिसर में स्थापित उप पंजीयक कार्यालय (कैंप कार्यालय)का महापौर ने किया शुभारंभ।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम परिसर स्थित पुराने वर्कशॉप प्रांगण में उप पंजीयक जिला इंदौर कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, पंजीयन विभाग के अधिकारी, विधि अधिकारी, सहायक आयुक्त गोविंद कौशल, प्रधानमंत्री आवास योजना की संतोषी गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे।
बता दें कि निगम,मार्केट दुकानों के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित इकाइयों के हितग्राहियों द्वारा ढक्कन वाला कुआं, कलेक्टर कार्यालय एवं महू नाका स्थित पंजीयन कार्यालय में जाकर अपने आवास एवं दुकान की रजिस्ट्री कराई जाती थी। जिससे हितग्राहियों को आने जाने में कठिनाई होती थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय कार्यालय में ही कैंप कार्यालय मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही अपने आवास की रजिस्ट्री आसानी से करवा सकते हैं। निगम प्रांगण में हितग्राहियों के आवास की रजिस्ट्री होने से उन्हें राहत मिलेगी।
Related Posts
September 10, 2022 खजराना गणेश की झांकी को बरसों से आकार दे रहे अजय मलमकर
इंदौर : अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली मिलों को झांकियों को आकार देने वाले पुराने […]
March 24, 2021 मंत्री तुलसी सिलावट ने बनाए गोल घेरे, लोगों को दिलाया मास्क लगाने का संकल्प
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” अभियान […]
March 8, 2025 अपनी शक्ति का का उपयोग समाज की पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए करें..
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्दौर पुलिस द्वारा महिला पुलिस के लिये विशेष कार्यक्रम […]
January 27, 2021 जीएसआईटीएस में भी दिखी गणतंत्र दिवस की रौनक, निदेशक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
इंदौर : एसजीएसआईटीएस इंदौर ने मंगलवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ 72वां गणतंत्र दिवस […]
July 2, 2022 भारतीय मसीही दिवस के रूप में मनाई जाएगी संत थॉमस की 1950 वी पुण्यतिथि
इंदौर : संयुक्त मसीह मंच द्वारा प्रभु ईसा मसीह के प्रिय शिष्य संत थॉमस की 1950 वी […]
March 22, 2022 गेर निकलने के दौरान सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक व पार्किंग में भी नहीं आई कोई परेशानी
इंदौर : रंगपंचमी पर निकली गेर व फाग यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद जिला […]
March 9, 2023 अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश पकड़ाया
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही शातिर आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच […]