नि:शुल्क सिलाई कड़ाई एवं मेकअप प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।
महिलाओं को सीधे रोज़गार से जोड़ेंगे: विधायक विजयवर्गीय।
इंदौर : विधानसभा 3 में विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने विकास पर्व के तहत वार्ड 61 में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इसमें महिलाएं सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखेंगी। विधायक विजयवर्गीय ने जनता को विकास की सौगात देते हुए 50 लाख की सड़क का भी भूमिपूजन भी किया।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में शुरू हुए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत सभी महिलाएं सशक्त होंगी।महिलाएं सशक्त होंगी तो भारत सशक्त होगा। महिलाओं को सिलाई कढ़ाई बुनाई के प्रशिक्षण के साथ ही ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी सिखाया जाएगा। 50 लाख की लागत से बनने वाली रोड के साथ 25 लाख की ड्रेनेज लाइन भी डाली जा रही है।वार्ड में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, वार्ड की सारी समस्याएं दूर करने को हम प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में विधायक विजयवर्गीय, क्षेत्रीय पार्षद, रहवासीगण एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
February 4, 2021 सीएम शिवराज ने स्व. अटलजी की प्रतिमा का किया अनावरण
रतलाम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रतलाम जिले के प्रवास दौरान समीपस्थ […]
January 3, 2025 यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन
यूनियन कार्बाइड का रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध करते हुए रीगल तिराहे पर […]
September 3, 2020 खजराना गणेश की चलित ई- झांकी बनाकर अजय ने कायम रखी झांकी की परंपरा..! इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हमारी जिंदगी को गहरे तक प्रभावित किया ही, त्योहारों की रौनक को […]
January 18, 2023 भोजपर्व के रूप में 22 से 24 जनवरी तक आयोजित होगा नर्मदा साहित्य मंथन
धार में होने वाले इस साहित्य मंथन में देशभर से साहित्यकार, लेखक, विचारक करेंगे […]
December 4, 2020 7 दिसम्बर से होगा महू- इंदौर- रीवा ट्रेन का परिचालन
इंदौर : लॉकडाउन के बाद से ठप ट्रेनों का परिचालन अब होने लगा है। फिलहाल सीमित संख्या में […]
November 25, 2021 सांसद लालवानी के सेवा प्रकल्प में योगदान देने वाले दानदाता और स्कूल संचालकों का किया गया सम्मान, बच्चों को दिए फीस के चेक
इंदौर : कोविड संक्रमण काल में अपने माता- पिता को खोने वाले बच्चों की मदद लिए सांसद शंकर […]
May 6, 2023 दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
कमलनाथ ने पीसीसी दफ्तर में दिलवाई कांग्रेस की सदस्यता।
सीएम शिवराज के खिलाफ बुधनी से […]