जिला व पुलिस प्रशासन और नगर निगम को कई बार कर चुके हैं शिकायत।
विष्णुपुरी एक्शन कमेटी की शिकायत पर मौके पर पहुंचा निगम का अमला।
अवैध निर्माणकर्ताओं को दी समझाइश, नहीं माने तो करेंगे कार्रवाई।
इंदौर : भंवरकुआ क्षेत्र की कॉलोनियों के रहवासी लगातार खुलते जा रहे अवैध हॉस्टलों से परेशान हैं। हॉस्टल के विद्यार्थियों की रात – दिन होने वाली आमद, बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाएं,आए दिन होने वाले विवाद और नशाखोरी से क्षेत्र के रहवासी बुरी तरह त्रस्त हैं।वे लगातार रहवासी कॉलोनियों में अवैध रूप से हॉस्टल खोलें जाने का विरोध कर रहे हैं।इस बारे में वे संगठित होकर कई बार जिला व पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम को भी शिकायत कर चुके हैं पर समस्या का निदान होते नहीं दिख रहा है।
विष्णुपुरी कॉलोनी के रहवासियों द्वारा तो एक्शन कमेटी बनाकर कॉलोनी में अवैध रूप से बन रहे हॉस्टल का लगातार विरोध किया जा रहा है ।कमेटी ने इसके विरोध में कलेक्टर जनसुनवाई, निगम आयुक्त ,महापौर सहित जोन पर कई बार शिकायतें की हैं।कमेटी के सतत प्रयासों के चलते मंगलवार को निगम की टीम ने विष्णुपुरी,शिवामपुरी व आसपास के क्षेत्र का दौरा किया,अवैध निर्माण के फोटो खींचे और मौके पर मौजूद अवैध हॉस्टल निर्माण करने वालों को समझाइश दी।
निगम अधिकारी अनूप गोयल ने बताया कि विष्णुपुरी कॉलोनी के रहवासियों की शिकायतों पर क्षेत्र का दौरा किया गया। फिलहाल अवैध निर्माण कर्ताओं को समझाइश दी गई है।आगे जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।
Related Posts
June 26, 2021 शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ेगी बीजेपी अगला विधानसभा चुनाव
इंदौर : 2 दिन पूर्व संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के बाद भोपाल में […]
March 16, 2022 त्रि- स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 25 अप्रैल को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए 1 […]
April 30, 2021 18 सौ के ऊपर नए संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी, 9 सौ से अधिक हुए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 17 से 19 फ़ीसदी के बीच बना हुआ है। 20 दिन से लगे […]
March 5, 2022 एक्यूप्रेशर, कपिंग, सुजाक और वाइब्रेशन थेरेपी से किया जा रहा असाध्य रोगों का इलाज
इंदौर : श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज इंदौर द्वारा आयोजित असाध्य रोगों के उपचार […]
December 22, 2018 नए साल का तोहफा,कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें हुई कम। नई दिल्ली: जीएसटी कॉउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में कई उत्पादों और सेवाओं पर कर की दर्रे […]
February 1, 2021 एरोड्रम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो घरों में डाली डकैती, लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ की मारपीट
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र के तहत आने वाली हाई लिंक सिटी में घुसे बदमाशों ने डकैती की […]
July 28, 2021 15 अगस्त के बाद गति पकड़ेगा इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट, मंत्री सिलावट से बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह
भोपाल : जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में […]