एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
इंदौर : आबकारी विभाग ने महू के एक गांव में दबिश देकर बीस हजार रुपए मूल्य की अवैध हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। इसमें ऐसी मदिरा भी शामिल है जो मानव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती थी। मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी वृत महू बी के उपनिरीक्षक सुनील मालवीय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ने ग्राम मेंड में अवैध हाथ भट्टी मदिरा व ओवर प्रूफ मदिरा जो मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त( जहरीली) है, रखी हुई है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आबकारी उपनिरीक्षक सुनील मालवीय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मौके से 5 भरी केनों में कुल 75 लीटर मदिरा जब्त की गई। उक्त मदिरा में से 15 लीटर ओवर प्रूफ मदिरा होना पाया गया जो मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त होने से आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क व संशोधन 2000 की धारा 34(2) और 49A का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अवैध मदिरा के धंधे में लिप्त आरोपी को मोके से गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जब्त मदिरा का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 20,000/- रुपए बताया गया है। कार्रवाई में
आबकारी आरक्षक हुकुम सिंह का भी सराहनीय योगदान रहा।
Related Posts
June 2, 2021 प्रतिबंधित श्रेणी में आनेवाली गतिविधियों की दुकानें खोले जाने पर प्रशासन ने की सील
इंदौर : सोमवार को जारी आदेश में कौनसी गतिविधियां अनलॉक होंगी और कौनसी प्रतिबंधित […]
March 13, 2023 पिता की हत्या करने वाले दरिंदे पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : अपने ही पिता की हत्या करने वाले हैवान पुत्र को 24 घण्टे के अंदर पुलिस थाना एम. […]
October 31, 2023 क्षेत्र क्रमांक 05 में लगा है समस्याओं का अंबार..
क्षेत्रीय बीजेपी विधायक ने नहीं दिखाई समस्याओं के निदान में रुचि।
कांग्रेस प्रत्याशी […]
February 11, 2023 दो वाहन चोरों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, चोरी के दो वाहन किए जब्त
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच, इंदौर ने बंदी […]
August 3, 2021 भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
इंदौर : पुरुषों के बाद भारत की महिला हाँकी टीम ने भी कमाल कर दिया। 2 अगस्त को भारत ने […]
May 25, 2020 कामयाबी की ओर बढ़ी कोरोना के खिलाफ जंग, भर्ती मरीजों से ज्यादा हुई डिस्चार्ज हुए मरीजों की तादाद..! इंदौर : रविवार 24 मई का दिन इंदौर के लिए कोरोना संक्रमण के लिहाज से राहत भरा रहा। वो इस […]
March 6, 2025 बब्बर खालसा का सक्रिय आतंकी यूपी में पकड़ाया
कौशांबी : बब्बर खालसा इंटरनेशनल और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर […]