इंदौर : राहगीरों से चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले प्रकरण में 2 माह से फरार इनामी आरोपी को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी ने कनाडिया थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़ा गया आरोपी दोपहिया वाहन द्वारा पीछे से आकर अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देता था।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दो हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।आरोपी के विरुद्ध पहले से एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से भी दो गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।आरोपी का नाम असलम उर्फ मच्छी निवासी खजराना इंदौर हाल मुकाम हबीब कॉलोनी खजराना इंदौर बताया गया है।जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था।
आरोपी से पूछताछ एवं जांच में पता चला कि वह खजराना थाना के दो मामलों के अलावा थाना कनाडिया के अपराध धारा 392 भादवि की चैन स्नैचिंग की घटना में भी घटना दिनांक से फरार चल रहा था।खजराना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध के संबंध में थाना कनाडिया को सूचित किया गया अग्रिम कार्रवाई थाना कनाडिया द्वारा की जा रही है।
आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना अपराध धारा 399 , 402 भादवि तथा एक अन्य प्रकरण अपराध धारा 25 आयुध अधिनियम में गिरफ्तारी वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Related Posts
June 2, 2023 इंदौर से उज्जैन आवागमन के दौरान भी नेपाल के पीएम का आत्मीय अभिनंदन
उज्जैन रोड पर जगह - जगह गीत - संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया […]
July 4, 2022 हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल ग्रुप ने सीएचएल हॉस्पिटल का किया अधिग्रहण
इंदौर : हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल ग्रुप, जो टीपीजी ग्रोथ मैनेज्ड एवर केयर फंड का […]
October 23, 2024 05 वा राष्ट्रीय जल पुरस्कार इंदौर को मिलने पर सीएम डॉ.यादव ने दी बधाई
इंदौर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा '5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार' से पश्चिम […]
August 4, 2021 नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपी को तेलंगाना से पकड़ लाई गौतमपुरा पुलिस
इंदौर : नाबालिग बालिका को बहला- फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को गौतमपुरा पुलिस ने […]
November 23, 2023 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
प्रतिमा बनवाने के लिए समाजजनों ने एक लाख 28 हजार रुपये जुटाए।
इन्दौर : 1857 के […]
March 5, 2021 महाशिवरात्रि पर 25 हजार लोगों को ही महाकाल मंदिर में ऑनलाइन पंजीयन के जरिए दर्शन की मिलेगी अनुमति
ऑनलाइन, एप अथवा टोल फ्री नंबर पर प्री बुकिंग करवाई जा सकेगी।
प्री बुकिंग कराने वाले […]
June 16, 2021 विरोध सप्ताह के अंतिम दिन नर्सों ने दो घंटे काम बंद कर की नारेबाजी, 18 जून को बनाएंगे आंदोलन की अगली रणनीति
इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के प्रथम […]