“हर घर तिरंगा”
संकल्पों से दृढ़ होकर,
छीनी हमने आज़ादी थी।
जिसे पाने के लिए उमड़ी,
भारत की पूरी आबादी थी।
गली-गली नुक्कड़-नुक्कड़,
जब लगे हिंद के नारे थे।
जान गवा दी लालो ने,
जो अपनी माँ के प्यारे थे।
हुई प्रतिज्ञा आज़ादी की,
हर क़ीमत जिस पर हारी थी।
तरसे थे जो सदियों तक,
वो आज़ादी सबको प्यारी थी।
घुट घुट कर जो अपमान सहा,
बदला उसका भी लेना था।
दिया ग़ुलामी ने जो दंश,
उसे सूद समित अब देना था।
जब आज़ादी आई तब,
घर-घर तिरंगा लहराया था।
नन्हे-नन्हे हाथों ने भी,
शान से तिरंगा फहराया था।
लो आज़ादी की वर्षगाँठ पर,
फिर घर-घर तिरंगा लहराया है।
हर्ष मनाओ सब मिलकर,
आज़ादी का महोत्सव आया है।
कीर्ति सिंह गौड़
Related Posts
February 24, 2021 सिंधी कॉलोनी स्थित एक जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला
सिन्धी कालोंनी में गुरुकृपा जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद […]
January 14, 2024 मित्र महोत्सव में खूब उड़ी पतंगें, देशी खेलों का छाया उल्लास
आम से लेकर ख़ास सभी ने मकर संक्रांति पर महापौर के आयोजन में की शिरकत।
पतंगबाज़ी और […]
August 15, 2023 अभिनेता सनी देओल ने महू के इन्फेंट्री संग्रहालय में किया ध्वजारोहण
इन्फेंट्री संग्रहालय में ध्वजारोहण का मौका मिलना सम्मान की बात , बोले सनी देओल।
अपनी […]
September 3, 2020 सांसद लालवानी ने की आईडीए के विकास कार्यों की समीक्षा, लम्बित योजनाओं को तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने गुरुवार को इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक […]
January 12, 2022 युवक कांग्रेस के इस्तीफा देनेवाले पदाधिकारियों के समर्थन में आगे आई परशुराम महासभा, कमलनाथ को लिखा पत्र
इंदौर : शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष की उपेक्षा, प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर इस्तीफा […]
February 12, 2023 देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, संचालक व 4 युवतियां आई गिरफ्त में
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लिंबोदी में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था देह […]
November 3, 2023 मास्टर प्लान बनाकर करेंगे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 का विकास
विकास के नाम पर ठेकेदारों की कमाई और जनता का शोषण नहीं होने देंगे : पटेल
इंदौर : […]