कलेक्टर ऑफिस के सामने पान मसाला व्यापारी से लूटे हजारों रुपए।
सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात।
इंदौर : गुंडे – बदमाशों में पुलिस का खौफ लगभग खत्म हो गया है, इसकी बानगी सोमवार रात फिर नजर आई। जब जनप्रतिनिधि शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे,उसी दौरान बदमाश, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में कलेक्टर ऑफिस के सामने स्थित एक दुकान में पिस्टल से धमकाते हुए लूट करके भाग गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
सूचना मिलने पर जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहु्ंची और घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ऑफिस के सामने नेहा अपार्टमेंट के बेसमैंट में दिलीप टेटवानी की पान-मसाले की थोक की दुकान है। रात करीब 10 बजे दिलीप, उसके पिता और भाई के दिनभर की बिक्री के रुपए गिन रहे थे। एक ग्राहक भी दुकान पर मौजूद था। उसी समय तीन नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे और पिस्टल व कट्टे की नोंक पर तीनों को धमकाते हुए व्यापारी के हाथ से रुपए छीनकर भाग गए। बताया गया कि तीनों लुटेरे पैदल आए थे और लूट के बाद अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। नकाब पहने होने से सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई। जूनी इंदौर पुलिस प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
Related Posts
March 28, 2021 होली के उल्लास पर कोरोना का ग्रहण, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सांकेतिक होगा होलिका दहन
इंदौर : रविवार 28 मार्च को होली है पर सड़कों पर सन्नाटा है। कुछ गाड़ियां नजर आती भी हैं […]
February 11, 2022 राजनीति के युधिष्ठिर थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
प्रस्तुति: गोविन्द मालू
दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के […]
February 2, 2020 गांव, गरीब और किसान को बजट में दी गई है प्राथमिकता *गोविंद मालू*
इंदौर : मंदी के दौर में तेजी लाने वाला,करों की कठोरता को निर्मलता, […]
May 14, 2021 ब्लैक फंगस की दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करें केंद्र व राज्य सरकार, सांसद लालवानी ने लिखा पत्र
इंदौर : कोविड के दौरान और कोविड से ठीक हो चुके मरीज़ों के लिए म्युकरमाइकोसिस या ब्लैक […]
June 10, 2021 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : डकैती की योजना बनाते 07 आरोपी थाना खजराना पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।पकड़े गए […]
August 9, 2021 खंडवा लोकसभा सीट पर मोघे ने बढ़ाई सक्रियता, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संतश्री से लिया आशीर्वाद
इंदौर : खंडवा लोकसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते दावेदारों […]
August 25, 2022 बेटमा में जनजाति की छात्रा से अभद्रता करने वालों के खिलाफ प्रशासन करें कड़ी कार्रवाई
जनजाति विकास मंच ने कलेक्टर, डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर की मांग।
इंदौर : जनजाति विकास […]