इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने अनुभूति विजन सेवा संस्थान में जाकर दिव्यांग बच्चों के साथ राखी का त्यौहार मनाया । छात्रों ने आयोजन को खास बनाने और बच्चों के मनोरंजन के लिए उनकी पसंद के गाने गाए। इसी के साथ कॉलेज की छात्राओं ने बच्चों को और दृष्टिहीन बच्चियों ने कॉलेज के छात्रों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया । अनाथालय के बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज में गानों की प्रस्तुति भी दी । बच्चों ने “जिनकी होती है बहना वह भाई किस्मत वाले” गाना गया तो वहां मौजूद सभी की आंखे भर आई ।
आयोजन के बाद छात्रों ने कहा कि इन बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाना बहुत ही खास अनुभव था क्योंकि ये बच्चे भी रिश्तों की अहमियत को समझते हैं। इनके चेहरे की खुशी देखकर बहुत ही सुकून मिला ।
कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सृष्टि दीक्षित के नेतृत्व में मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स हर्ष, संकेत कृषा, हरलीन, चकित, मान्या, सुहानी, तनुज, सौरभ, स्वर्णिम थे साथ ही बीबीए के स्टूडेंट्स स्पर्श, मीत, स्नेहा और आर्ची ने अपने गानों से आयोजन को खास बनाया । प्रेस्टीज यूजी कैंपस के डायरेक्टर कर्नल डायरेक्टर एस. रमन अय्यर ने छात्रों के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे ही कार्य करने को प्रोत्साहित किया।
Related Posts
January 14, 2022 सीएम शिवराज ने इंदौर में कोरोना से निपटने के उपायों का लिया जायजा, एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से […]
June 13, 2021 क्लब, जिम, शॉपिंग मॉल्स, टाउनशिप में बिना टीकाकरण नहीं मिलेगा प्रवेश…!
इंदौर : अनलॉक होने के साथ ही शहर में अधिकांश गतिविधियां शुरू हो गई है इसी के साथ इंदौर […]
June 9, 2025 प्रभु वेंकटेश बालाजी का आम के रस से किया गया अभिषेक
इंदौर : जब कभी भी भक्त हाथ में जल लेकर संकल्प लेता है तो वह संकल्प धातु के द्वारा ही […]
June 19, 2017 67 हजार कर्मचारी मोदी सरकार के रडार पर, खराब प्रदर्शन वाले नपेंगे नई दिल्ली.केंद्र सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत लगभग 67,000 कर्मचारियों के […]
June 26, 2020 इंदौर में आई कच्चे केले की बहार, केला उत्पादक किसानों को मिली राहत..! # कीर्ति राणा #
इंदौर : परेशानियां चाहें जितनी हों यदि व्यक्ति हिम्मत न हारे तो […]
March 8, 2023 होली पर मची रंगों की धमाल, प्रशासनिक अधिकारी कीचड़ में हुए सराबोर
इंदौर: होली का पर्व देश व प्रदेश के साथ इंदौर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। रंग - […]
April 11, 2023 फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट में मांगी बिना शर्त माफी
इंदौर : फ़िल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक बयान को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट से बिना […]