लोकमान्य नगर की महिलाओं की सफाई के प्रति जागरूकता को सरकार भी मानती है- उषा ठाकुर

  
Last Updated:  January 16, 2022 " 08:49 pm"

इंदौर : एक गरिमामय समारोह में धर्मस्व एवम संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सांसद शंकर लालवानी और अलाउद्दीन खां संगीत एवम कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे के आतिथ्य में उत्कर्ष सेवा समिति लोकमान्य नगर द्वारा प्रकाशित दूरसंचार निर्देशिका का विमोचन किया। मकर संक्रांति के मौके पर यह कार्यक्रम मंगल भवन लोकमान्य नगर में आयोजित किया गया था।

नागरिक ठान ले तो कूड़ाघर भी पूजनीय बन सकता है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि अगर जागरूक नागरिक ठान ले तो कूड़ाघर भी पूजनीय बन सकता है। इसे करके दिखाया लोकमान्य नगर की उत्कर्ष सेवा समिति की महिलाओं ने। यहां के नागरिकों ने महान देशभक्त लोकमान्य तिलक के नाम को सार्थक कर दिया। लोकमान्य नगर की महिलाओं का सफाई के प्रति जो नागरिक बोध है उसे प्रदेश ही नहीं भारत सरकार भी मानती है।उषा ठाकुर ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव है ,इसलिए हम अपने बैठक कक्ष ,घर में कम से कम एक देशभक्त और क्रांतिकारी का चित्र अवश्य लगाए।अगर हमने अमर शहीदों को याद नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नही करेगी। मंत्री ठाकुर ने आगे कहा कि हमारा धर्मस्व विभाग संस्कृति,संस्कार और अध्यात्म के लिए नवाचार कर रहा है।जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा,देश में सनातन धर्म की स्थापना नही हो सकती।अतः सभी मंदिरों में हर माह भजन कीर्तन के आयोजन होना जरूरी है।

लोकमान्य नगर पहली कॉलोनी जहां कचरे से खाद का निर्माण किया गया।

संसद लालवानी ने कहा कि उत्कर्ष सेवा समिति ने एक सुंदर दूरसंचार निर्देशिका का प्रकाशन किया है, जो लोकमान्य नगर के रहवासियों के लिए उपयोगी है। समिति द्वारा करीब 27 वर्ष पूर्व रोपा गया पौधा आज वट वृक्ष बन गया है। लोकमान्य नगर की महिलाओं से प्रेरणा लेकर राजेंद्र नगर सहित शहर की कई कॉलोनियों ने अपने इलाके को साफ सुथरा रखना प्रारम्भ किया। लोकमान्य नगर ऐसी पहली कॉलोनी है जहां कचरे से खाद बनाने की शुरुआत हुई। यहां की महिलाएं सफाई के साथ संस्कार देने का कार्य भी कर रही है।

उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे ने कहा की लोकमान्य नगर की महिलाओं ने सामूहिक शक्ति का परिचय दिया ।इससे हमें सीख लेना चाहिए। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि मराठी समाज घरों में अपनी मातृभाषा मराठी में ही बातचीत करें।

लोकमान्य गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष वैभव ठाकुर ने कहा की 26 जनवरी के पूर्व लोकमान्य नगर के सभी घरों में देशभक्त क्रांतिकारियों के चित्र लग जाएंगे। कार्यक्रम में सभी ने तिल गुड़ ध्या गोड-गोड बोला कहकर तिल- गुड़ का लुत्फ उठाया।

संस्था अध्यक्ष उषाताई वैशंपायन ने उत्कर्ष सेवा समिति के बीते 25 वर्षो का लेखा-जोखा स्लाइड शो के माध्यम से बताते हुए कहा कि समिति की स्थापना अक्टूबर 1994 को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी ने की थी। समिति की पहली कार्यकारिणी 1999 में बनी। समिति ने इसके पूर्व तीन बार दूरसंचार निर्देशिका का प्रकाशन किया। इसमें लोकमान्य नगर के सभी परिवारों के दूरभाष नंबर सहित सभी जानकारी है।

कार्यक्रम में अतिथि स्वागत नंदू ठाकुर, ज्योति कोतवाल, सोनल जोशी, उषा ताई वैशंपायन और वैभव ठाकुर ने किया।समिति की महिलाओं साधना जपे,अलका काले सुलभा नातू,माया भालेराव, छाया चंदवासकर, सुलभा तरटे,शोभा मेहरूनकर, जया कोठारी ने भारत माता की आरती और मराठी भाषा में गीत गाए।

इस मौके पर अतिथियों ने हलवा प्रतियोगिता में अरुणा कुलकर्णी, पूर्वा कुलकर्णी को पुरुस्कृत किया।साथ ही समिति को आर्थिक सहयोग देने वाले अरुण करंदीकर का सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन सुहास चंदवासकर ने किया।आभार माना सोनल जोशी ने। इस मौके पर तरुण मंच राजेंद्र नगर के संस्थापक अध्यक्ष प्रशांत बडवे, बंटू वैशंपायन ,पूर्व पार्षद पराग लोढे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपरोक्त पूरी जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी द्वारा दी गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *