इंदौर : मोबाइल लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश, पुलिस थाना लसुडिया की गिरफ्त में आए हैं।मोबाइल लूट करने वाले आरोपी को उसके नाबालिग साथी के साथ 24 घण्टे के अंदर धर – दबोचा गया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल जब्त किया गया।
पुलिस थाना लसुडिया पर 22.08.23 को फरियादी रितिक पिता लक्ष्मण राजपूत उम्र 18 साल नि. डिवाइन ग्रीन के पास निपानिया इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सिक्का स्कूल के सामने निपानिया से मोटर साईकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति सवार होकर आए और उसका मोबाइल छीन कर ले गए।इस पर थाना लसुडिया पर अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित की गयी।टीम ने घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की सूचना के माध्यम से आरोपी फरान इलियास उम्र 20 साल नि. दयानंद कॉलोनी चोईथराम मण्डी इन्दौर एवं एक अन्य नाबालिग को पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधर पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
December 3, 2023 कमलनाथ ने जनता के फैसले को स्वीकार किया
पत्रकार वार्ता में बोले कमलनाथ हार की करेंगे समीक्षा, विपक्ष का दायित्व मजबूती से […]
July 4, 2020 इंदौर के आसपास के शहरों में भी लगेंगे स्मार्ट मीटर- त्रिपाठी इंदौर : स्मार्ट मीटर की योजना इंदौर में बेहतर ढंग से क्रियान्वित हुई है, यहां का अनुसरण […]
March 10, 2022 यूपी सहित चार राज्यों में बीजेपी ने फहराया जीत का परचम, पंजाब में आप की सुनामी में बहे अन्य दल
नई दिल्ली: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4 राज्यों में बम्पर […]
September 19, 2019 सरकार से वित्तीय मदद लेने वाले एनजीओ भी होंगे RTI के दायरे में नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा कि सरकार से पैसे लेने वाले गैर […]
January 15, 2025 मकर संक्रांति पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मनाया गया पतंग उत्सव
जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य खेले गए पारंपरिक खेल।
शहर के नागरिकों […]
July 27, 2023 30 जुलाई को इंदौर से बीजेपी के विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
कनकेश्वरी गरबा मैदान में होने वाले संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन मे होंगे […]
February 20, 2023 मप्र में एक अप्रैल से बंद होंगे शराब दुकानों के अहाते
दुकान पर बैठकर शराब पीना भी होगा प्रतिबंधित।
धार्मिक व शैक्षणिक संस्थानों के 100 […]