तीन युवक घायल। क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद।
हत्यारों के सलमान लाला गैंग से जुड़े होने की बात आई सामने।
इंदौर : शहर में पुलिस भले ही आंकड़ों के जरिए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के दावे करे लेकिन बदमाशों में उसका कोई खौफ नजर नहीं आता। रविवार को पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के कबूतरखाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि दोपहर में हुए विवाद के बाद हथियार बंद बदमाशो ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम शानू उर्फ रियाज होना बताया गया है। हमले में तीन युवक घायल हुए हैं। बताया जा रहा है की हमलावर सलमान लाला गैंग के थे।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद।
बताया जाता है कि मृतक व उसके साथियों का दोपहर में क्रिकेट खेलने के दौरान आरोपियों से विवाद हुआ था। उसी के चलते आरोपियों ने पहले हवाई फायर किया, बाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी।
बता दें कि पुलिस पिछले 15 दिनो से गुंडा अभियान चला रही है।उसका दावा है कि इस दौरान तीन हजार से ज्यादा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, बावजूद इसके हत्याओं का बढ़ता ग्राफ कई सवाल खड़े कर रहा है। बीते छह माह में 35 से ज्यादा हत्याएं शहर में हो चुकी हैं।
Related Posts
March 25, 2021 इंदौर सहित प्रदेश के सात शहरों में रहेगा रविवार का लॉक डाउन, शिवराज कैबिनेट ने लगाई मुहर
भोपाल : मंत्रालय में बुधवार को सीएम शिवराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई केबिनेट की बैठक […]
March 31, 2020 कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते तीन श्रेणियों में विभाजित किये गए अस्पताल इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के तमाम सरकारी […]
May 7, 2019 पीएम मोदी इंदौर में करेंगे रोड शो और आमसभा इंदौर: पीएम नरेंद्र मोदी 12 मई को इंदौर आएंगे। इस दौरान वे बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी […]
April 7, 2021 संभ्रांत घरों की महिलाएं जुआं खेलते गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
इंदौर : कलेक्टोरेट के सामने एक इमारत से पुलिस ने सात महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये […]
October 11, 2023 आदिवासी समाज को लेकर राहुल गांधी में समझ की कमी : सोलंकी
इंदौर : भाजपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी का कहना […]
August 30, 2022 बायपास के समीप बोरे में बंद कटी हुई लाश मिली, सिर और धड़ थे गायब
इंदौर : खजराना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बोरे में बंद कटी हुई लाश पाए जाने से […]
October 31, 2020 संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय समिति में लिए गए रामचरण दास महाराज
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत श्री रामचरणदास महाराज […]