स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

  
Last Updated:  September 26, 2023 " 06:09 pm"

राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में देशभर की अनेक स्मार्ट सिटीज ने प्रदर्शित किए अपने नवाचार।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 27 सितंबर को स्मार्ट सिटी पुरस्कारों का वितरण करेंगी।

इंदौर :
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के परिसर में स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के तहत आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक और शहरी व आवास मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव कुणाल कुमार भी इस अवसर पर मौजूद थे।

प्रदर्शनी में देश की चयनित स्मार्ट सिटीज द्वारा अपने-अपने शहरों में किए गए नवाचारों को प्रमुखता के साथ प्रदर्शित किया गया है। इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा भी अपने कार्यों का प्रदर्शन बेहद आकर्षक ढंग से किया गया है।

प्रारंभ में महापौर नगर निगम इन्दौर पुष्यमित्र भार्गव ने केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर का स्वागत किया। इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव के तहत 27 सितम्बर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू स्मार्ट सिटी पुरस्कारों का वितरण करेंगी। इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार अतिथियों का आगमन होगा। इसमें देश के स्मार्ट शहरों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, महापौर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्मार्ट सिटी के अलावा अन्य शहरों के भी महापौर, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी भाग लेंगे। इंदौर आने वाले अतिथियों को इंदौर के नवाचार दिखाए जा रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *