इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्रवाई में पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से चोरी के 04 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर द्वारा बताए स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना मल्हारगंज द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकडा गया। पकड़े गए आरोपी का नाम कान्हा सामंत नि. रुक्मणी नगर छोटा बांगड़दा इंदौर होना बताया गया। आरोपी कान्हा पूर्व में भी थाना एरोड्रम, थाना बाणगंगा क्षेत्र में मोबाइल स्नेचिंग,वाहन चोरी के अपराधों में जेल जा चुका है।
आरोपी से पूछताछ करने पर थाना मल्हारगंज, थाना अन्नपूर्णा, थाना राजेंद्र नगर व थाना एमआईजी क्षेत्र से मोटर सायक़ल चोरी कर अन्यत्र बेचने की फिराक में होने की बात आरोपी ने कबूल की। उक्त सभी वाहन चोरी के अपराधो में संबंधित थाने पर फरियादी द्वारा पहले से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराए गए हैं।
आरोपी के कब्जे से 04 दोपहिया वाहन बरामदगी सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई और विवेचना थाना मल्हारगंज पुलिस द्वारा की जा रही है।
Related Posts
September 6, 2019 EAT राइट मेले में दी जाएगी सन्तुलित आहार की जानकारी इंदौर : मध्यप्रदेश में पहली बार EAT राइट MELA 8 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। स्कीम […]
January 28, 2017 पदोन्नति में आरक्षण मामला 2 फरवरी को होगी अगली सुनवाई ,सरकार ने 15 मार्च तक टालने की अपील की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट […]
May 3, 2024 मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु व्यक्तिगत संपर्क पर दिया जाएगा जोर
लोकसभा निर्वाचन 2024
सरल, सुगम, निष्पक्ष, निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण रूप से मतदान […]
March 15, 2025 तहरीके तालिबान ने पाकिस्तान में किया हमला
बलूच आर्मी द्वारा ट्रेन को अगवा किए जाने के बाद एक और संकट में फंसा […]
August 5, 2021 टोक्यो ओलिम्पिक : पहलवान रवि कुमार को रजत पदक, फाइनल में रूस के पहलवान से हारे
नई दिल्ली : भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया को टोक्यो ओलिम्पिक में रजत पदक से सन्तोष […]
August 23, 2023 चंद्रयान -3 की लैंडिंग की सफलता के लिए वीएचपी ने किया यज्ञ
नई दिल्ली : आर्यसमाज संत नगर नई दिल्ली में चंद्रयान - 3 की लैंडिंग की सफलता हेतु यज्ञ […]
January 3, 2023 नियमों के उल्लंघन पर बीयर बार के खिलाफ प्रकरण दर्ज
आबकारी जिला इंदौर की कार्रवाई।
देर रात आगरा-बॉम्बे हाइवे पर शराब तस्करी रोकने के लिए […]