भाजपा कार्यालय पर कलश स्थापना के साथ समिति सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी।
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया, साथ ही नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना कर चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर चुनाव संचालन समिति के संयोजक बाबूसिंह रघुवंशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में संचालन टोली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी पार्टी को विजयश्री दिलाने के उद्देश्य से तुरंत अपने- अपने कार्यों में जुट जाएं ।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि जिस टोली को जो व्यवस्था सौपी गई है वो आपस में योजना बनाकर कार्य को मूर्त रूप देना प्रारंभ करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक बूथ पर 51% से ज्यादा मतदान कराने का लक्ष्य लें।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे, गोपी कृष्णा नेमा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया,श्रीमती अंजु माखीजा, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, नरेंद्र सलूजा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, पूर्व महापौर श्रीमती उमा शशि शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related Posts
December 5, 2020 पर्यावरण को बचाने के लिए सोलर एनर्जी का करें अधिकाधिक उपयोग- प्रो.सोलंकी
इंदौर : 26 नवम्बर को भोपाल से रवाना हुई एनर्जी स्वराज यात्रा शनिवार (5 दिसम्बर) को […]
July 18, 2023 हरियाली महोत्सव के तहत इंदौर में रोपे गए एक लाख 19 हजार पौधे
महापौर के पर्यावरण मित्र अभियान में इंदौर के नागरिकों ने बढ़चढ़ कर निभाई […]
July 4, 2020 सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में ‘जागो पालक संघ’ बना इंटरविनर.. नई दिल्ली : लॉक डाउन पीरियड की फीस को लेकर सरकार, सांसद और प्रशासन कोई भी पालको की […]
September 3, 2021 हजरत गैब शाहवली की दरगाह पर चढ़ाई गई चादर
इंदौर : मोहर्रम के महीने में चांद की 22 तारीख को हजरत सैय्यद ग़ैबशाह वली सरकार के […]
June 1, 2022 मप्र में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव का भी ऐलान कर दिया […]
February 27, 2017 PM मोदी ने की मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर रेडियो पर 'मन की बात' के जरिए देश को […]
September 10, 2021 मुम्बई में महिला के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी, दुष्कर्म कर हैवानों ने प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड..!
मुम्बई : देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में भी दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी का […]