संभाग की 37 विधानसभा सीटों के लिए रवाना किए 37 प्रचार रथ।
विजयवर्गीय, लालवानी और रणदिवे ने दिखाई हरी झंडी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए नए नए तरीके अपना रही है। इसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाईटेक प्रचार रथ बनाए गए हैं जो प्रदेश की हर विधानसभा में पहुंचकर बीजेपी की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यों से जनता को अवगत कराएंगे।
गुरुवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय से इंदौर संभाग की 37 विधानसभाओं के लिए 37 सुसज्जित हाईटेक प्रचार रथों को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं सांसद शंकर लालवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रत्येक प्रचार रथ में मेगा एलईडी स्क्रीन लगी है, जिसके माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं के साथ बीजेपी द्वारा बनाए गए गीत, स्लोगन आदि का भी प्रसारण किया जाएगा।
Related Posts
March 20, 2021 सेंट्रल जेल में शुरू हुआ कैदियों का टीकाकरण, पहले दिन तीन सौ कैदियों को लगाया गया टीका
इंदौर : कोरोना की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अब इंदौर की सेन्ट्रल जेल […]
January 7, 2019 हटाए गए मनीष सिंह, शशांक मिश्रा उज्जैन के नए कलेक्टर भोपाल: शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए क्षिप्रा में पानी का इंतजाम नहीं किये […]
April 5, 2022 शर्मा बंधुओं ने सुरीले भजनों से जगाया रामभक्ति का अलख
इंदौर। दशहरा मैदान पर सोमवार शाम जब भगवान की आराधना सुर- संगीत के साथ हुई तो सारा […]
May 26, 2017 नए परिवहन आयुक्त बन सकते है मधुकुमार बाबू सब कुछ ठीकठाक रहा तो प्रदेश के अगले टी सी (परिवहन आयुक्त) उज्जैन ए डी जी मधुकुमार बाबू […]
December 25, 2021 इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधे नदी में छोड़ने वाली दो औद्योगिक इकाइयां सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधा नदी एवं नालों में […]
February 23, 2022 ईडी के शिकंजे में फंसे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक
मुम्बई : महाराष्ट्र के बड़बोले कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को लम्बी पूछताछ […]
August 4, 2019 हर बूथ पर 50 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ें बीजेपी से, समीक्षा बैठक में बोले नेता इंदौर : सभी विधानसभाओं में भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी […]