सात लाख रुपए से अधिक कीमत की सौंफ व अखाद्य कलर बरामद।
इंदौर : अखाद्य कलर से सौंफ को हरा कर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का जिला प्रशासन ने पर्दाफाश किया है।धार रोड स्थित एक फर्म पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में कृत्रिम रंग और सौंफ जब्त किया गया।
मुखबिर की सूचना पर अपर कलेक्टर गौरव बैनल की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नावदा पंथ इंदौर स्थित अरिहंत ट्रेडर्स पर दबिश दी गई। वहां पर सौफ को अखाद्य रंग से कृत्रिम तरीके रंगीन कर हरा किया जा रहा था। इस पर सौंफ के 3 नमूने और 1 ग्रीन ऑक्साइड अखाद्य कलर का नमूना ले कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सौंफ लगभग 3569 किलोग्राम और 73 किलो ग्रीन ऑक्साइड अखाद्य कलर यहां से जब्त किया गया जिसकी कीमत 7 लाख19 हजार 640 रुपए बताई गई है। अरिहंत ट्रेडर्स नामक इस फर्म का संचालन कमल बाफना नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। फर्म का लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है।
Related Posts
July 24, 2023 सरकारी ताज़िए का निर्माण करने वाले कलाकारों का किया गया सम्मान
सर्वधर्म संघ ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया सम्मान।
सरकारी ताज़िए पर सेहरा पेश […]
December 15, 2019 सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाकर समाज को जागरूक करना सराहनीय- स्वामी परमानंद इंदौर : संस्कृति केवल इंसानों की होती है, पशुओं की नहीं। भारतीय संस्कृति बहुत व्यापक और […]
March 12, 2021 क्रांतिकारियों की फ़ोटो प्रदर्शनी के साथ हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ
इंदौर : आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित 'आजादी का अमृत महोत्सव' का शुभारंभ शुक्रवार […]
July 13, 2020 एक सप्ताह के लिए टला लॉकडाउन, कोरोना की रोकथाम के लिए अब होगी सख्ती इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और कृष्णमुरारी मोघे की आपत्ति के बाद […]
October 6, 2023 मप्र को विकास में टॉप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है : प्रधानमंत्री मोदी
अनोखा यात्रा धाम बनेगा रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक।
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार […]
August 19, 2024 मंत्री विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और विशेष बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
इंदौर : घर - परिवार में अपनों के बीच पर्व, त्योहारों की खुशियां तो सभी मनाते हैं पर ऐसे […]
March 15, 2022 वैचारिक समानता है पर बीजेपी को नियंत्रित नहीं करता आरएसएस..!
इंदौर : आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की जानकारी देने आए मालवा प्रान्त के संघचालक […]