सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किया। इस नाटक के अंत में नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई ।
कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सोनाली नरगुंदे बताया कि पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता को लेकर छप्पन दुकान, सरवटे बस स्टैंड, नेहरू पार्क , एआईसीटीएसएल आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। प्रो. जितेंद्र जाखेटिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अभिनय, निर्देशन और पटकथा लेखन का हुनर दिखाया।
इस नाटक के माध्यम से सभी नागरिकों को बिना डर के अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने की प्रेरणा दी गई। नागरिकों से कहा गया कि वे लालच जात-पात के आधार पर मतदान नहीं करें।लोगों को ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ का संदेश दिया गया । नाटक के मंचन के बाद एकत्रित सभी नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई ।
Related Posts
August 14, 2024 मातृ शक्ति की विशाल कावड़ यात्रा ने शहर के मध्य क्षेत्र को बनाया शिवमय
20 हजार महिलाओं ने विधायक गोलू शुक्ला के साथ भगवान शिव से की सुख, शांति और सदभाव की […]
February 4, 2020 किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत की गई वहीदा रहमान मुम्बई : संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधो ने मंगलवार को मुम्बई में सुप्रसिद्ध फिल्म […]
January 25, 2025 अपना लॉगिन व ट्रेडिंग पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें..
अनुसंधान कर ही निवेश करें...
टीपीए और सीए शाखा इंदौर के संयुक्त सेमिनार में बोले […]
April 18, 2025 ऑपरेशन के बाद दिव्यांग से सक्षम बनें बच्चे पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नीमा ट्रस्ट और आरोग्य भारती के बैनर तले रविवार, 20 अप्रैल को लता मंगेशकर सभागृह में […]
June 27, 2024 बिगड़े यातायात को सुधारने की कवायद, सड़कों से हटाए अतिक्रमण
इंदौर : शहर के बिगड़े यातायात में सुधार हेतु फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की […]
January 24, 2024 ड्राय डे पर लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त
कार में रखकर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी अवैध विदेशी शराब।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर […]
August 21, 2020 इस्लामिक नए साल का हुआ आगाज, इमामबाड़े पर पढ़ी गई फातिहा.. इंदौर : चांद दिखते ही इस्लामिक नए साल की शुरुआत हुई। इंदौर में इमामबाड़े पर चौकी धुलने के […]