भंवरकुआ थाने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस।
इंदौर : बुधवार शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद से ही शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से मतदाताओं को प्रलोभन देने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।इसके चलते दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद, झगड़े और मारपीट की घटनाएं भी घटित हो रहीं हैं।
ऐसी ही एक घटना भंवरकुआ थाना क्षेत्र में सामने आई। बताया जाता है कि कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उनके समर्थकों ने बीजेपी के पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र चौहान की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ता भंवरकुआ थाना पहुंच गए। वहां भी उनमें विवाद होने लगा। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। हंगामा और मारपीट पर उतारू कांग्रेस – बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर तीतर – बितर किया।
कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों ने एक – दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस आवेदन लेकर जांच कर रही है।
Related Posts
May 31, 2019 पीएम मोदी सहित 58 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ नई दिल्ली: पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की कमान संभाल ली है। गुरुवार शाम राष्ट्रपति […]
June 25, 2024 बीजेपी नेता मोनू कल्याणे के हत्यारे भोपाल से पकड़े गए
इंदौर लाकर की जा रही पूछताछ।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद।
पुलिस […]
August 30, 2023 वर्ष 2024 में राहुल गांधी पीएम बन सकते हैं, इससे बड़ा मजाक कोई नहीं : विजयवर्गीय
इंदौर : राहुल गांधी 2024 में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, रक्षाबंधन के दिन इससे […]
April 9, 2023 निलंबित जेल अधीक्षक के लॉकर ने उगली करोड़ों की सोना – चांदी
अचल संपत्तियों के दस्तावेज और लाखों रुपए नकद जमा की रसीद भी मिली।
उज्जैन : केंद्रीय […]
March 25, 2022 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है टीबी का इलाज, पूरीतरह हो सकती है ठीक- डॉ. पांडे
इंदौर : टीबी याने क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। कुछ साल पहले तक टीबी से जान गंवाने […]
July 22, 2021 एमवी कंचन में फंसे चालक दल के 12 सदस्यों को कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित निकाला
नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक दल ने एक दिन पूर्व गुजरात के उमरगाम में फंसे मोटर वेसल […]
March 3, 2022 फरार शातिर नकबजन पकड़ा गया, 5 हजार का था इनामी
इंदौर : चोरी और नकबजनी गैंग का फरार व उदघोषित इनामी आरोपी, अवैध पिस्टल मय कारतूस के […]