नशे के लिए करते थे मोबाइल लूट की वारदातें।
तीन मोबाइल व एक डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 शातिर मोबाइल लुटेरे पुलिस थाना खजराना इंदौर की गिरफ्त में आए हैं। आरोपी सुनसान रास्तों पर राहगीरों से मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।पूछताछ में आरोपियों से थाना खजराना क्षेत्र में की गई 3 मोबाइल लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों से लूटे हुए 3 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम दीपक बड़ेरिया उम्र 20 साल निवासी सरस्वती नगर, इंदौर व सुमित गोस्वामी उम्र 18 साल निवासी बाबा मनसब नगर, खजराना, इंदौर होना बताए।
आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए राहगीरों से मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी दीपक पूर्व में भी नकबजनी, डकैती की योजना जैसे कई अपराधों में लिप्त रहा है, इसके संबंध में और जानकारी निकाली जा रही है ।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाए रही है। उनसे अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
April 26, 2017 फर्जी पासपोर्ट केस: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को 7 साल की सजा नई दिल्ली।फर्जी पासपोर्ट के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को […]
February 1, 2022 केंद्रीय बजट: कॉर्पोरेट्स, किसानों के लिए अच्छा, मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक- जयदीप जी
इंदौर : संसद में पेश किए गए 2022- 23 के केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिक्रियाएं मिलना शुरू […]
November 26, 2023 इंदौर में बनाई जा रही अयोध्या के श्रीराम मंदिर की लौह प्रतिकृति
देश में श्रीराम मंदिर की लौह स्क्रैप से निर्मित यह पहली प्रतिकृति है।
प्रतिकृति के […]
June 23, 2023 परशुराम लोक का 10 करोड़ से अधिक की लागत से होगा विकास
महेश्वर - जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना से 70 गांव के किसान होंगे लाभान्वित।
मंत्री […]
December 31, 2021 नन्हे वैज्ञानिक यथार्थ के अविष्कार को मिला भारत सरकार का पेटेंट
इंदौर : बच्चों में प्रतिभा की कमीं नहीं होती, जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा […]
May 11, 2022 नाबालिग बालिका को बहला – फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : 14 वर्ष की बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को 03 वर्ष के सश्रम […]
June 20, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर : संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा व्दारा 11 दिसम्बर 2014 को योग की महत्ता को […]