मप्र में बन रही है कांग्रेस की सरकार।
कार्यकर्ताओं से की अपील, निराश न हों और पूरी ताकत से उतर जाएं मैदान में।
इंदौर : एग्जिट पोल्स में मप्र में कांग्रेस की हार का पूर्वानुमान जारी होते ही कांग्रेस में अफरा – तफरी का माहौल है। कार्यकर्ताओं को निराशा से उबारने और मतगणना वाले दिन को लेकर उनमें जोश भरने के लिए कमलनाथ सहित सभी बड़े कांग्रेस नेता एग्जिट पोल को फर्जी और साजिश का हिस्सा बताने के साथ इस बात दम भी भर रहे हैं कि सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी।
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि “वे पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं।
भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं।
हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।”
Related Posts
March 18, 2021 डायरी पर सौदे करने वाले बिल्डरों पर भी कसेगा शिकन्जा, कलेक्टर ने दी कार्रवाई की चेतावनी
इंदौर : डायरी पर सौदा करने वालों कि अब शामत आनेवाली है। कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित […]
May 19, 2023 अच्छा कार्टून वह होता है, जिसे शब्दों की जरूरत न पड़े
चार दिनी कार्टून कार्यशाला का समापन।
इंदौर : ज्वलंत मुद्दों पर हर आदमी की जुबां है […]
November 5, 2020 हाइकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसम्बर को
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में 12 दिसम्बर, 2020 को राष्ट्रीय लोक […]
May 25, 2022 किसानों के गैर पंजीकृत साहुकारों से लिए कर्ज माफ होंगे
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई […]
May 9, 2022 अच्छी आवाज और भाषा पर पकड़ बेहतर करियर का माध्यम बन सकते हैं- शर्मा
इंदौर। अगर आपके पास बेहतरीन आवाज है, उच्चारण स्पष्ट है, भाषा पर पकड़ है,और आप उसका सही […]
May 27, 2020 मप्र में 53 फीसदी हो गया है, कोरोना का रिकवरी रेट- शिवराज भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना […]
June 12, 2017 कैलाश जोशी के हाथों नारियल पानी पीकर CM शिवराज ने तोड़ा उपवास ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरू करेंगे 72 घंटे का सत्याग्रह
भोपाल,11 जून *।
मध्य प्रदेश में […]