इंदौर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले जिलास्तरीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार, 09 दिसंबर को किया जा रहा है। जिला न्यायालय के साथ तमाम तहसील न्यायालय और कुटुंब न्यायालय में भी लोक अदालत आयोजित की जा रही है। आपसी सहमति के आधार पर समझौता योग्य 78 हजार से अधिक प्रकरण निराकरण हेतु लोक अदालत में रखे गए हैं।
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, इंदौर बीपी शर्मा ने पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक, बीमा, विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम और अन्य विभागों से जुड़े मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर इस लोक अदालत में किया जाएगा। निराकरण हेतु रखे गए प्रकरणों में प्री लिटिगेशन के 63 हजार 524, न्यायालयों में लंबित 15 हजार 939 मामले शामिल हैं। इनमें समझौता योग्य आपराधिक और चेक अनादरण के मामले भी जुड़े हैं।
68 खंडपीठों का गठन।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा ने बताया कि लोक अदालत के लिए कुल 68 खंडपीठों का गठन किया गया है। इनमें इंदौर जिला मुख्यालय में 53, डॉ. अंबेडकर नगर महू में 08, देपालपुर में 03, सांवेर में 03 और हातोद में 01 खंडपीठ का गठन किया गया है।
Related Posts
December 17, 2022 रंगोली के जरिए लोक कलाओं को प्रदर्शित कर रहीं वर्षा सिरसिया।
करीब साढ़े पांच हजार स्क्वेयर फीट में बनाई है रंगोली।
18 व 19 दिसंबर को वर्षा की […]
February 13, 2019 बिगड़े ट्रैफिक, नकारा सिस्टम और खत्म होती मानवता के शिकार हुए बापनाजी .! इंदौर: दो दिन पहले { 11 फरवरी } वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बापना की सड़क हादसे में मौत की खबर […]
December 2, 2023 लायंस क्लब ने समाजसेवी मदन परमालिया को किया सम्मानित
मानव सेवा में बरसों से कार्यरत होने पर किया सम्मान।
इंदौर : लायंस क्लब इंदौर […]
April 10, 2022 श्रीराम जन्मोत्सव मेले का राम स्तुति, वंदना और आरती के साथ हुआ समापन
इंदौर : दशहरा मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय "सबके राम" राम जन्म उत्सव मेले का समापन रविवार […]
June 20, 2022 कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के चुनाव कार्यालय का मातृशक्ति ने किया शुभारंभ
सुदामा नगर को मैंने वैध कराया था, अब जीतने पर अवैध कालोनियों को भी वैध कराऊंगा - […]
April 22, 2021 85 फ़ीसदी कोरोना मरीज सामान्य इलाज से हो जाते हैं ठीक- डॉ. गुलेरिया
इंदौर : कोरोनावायरस के तेजी से फैल रहे प्रकोप के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान […]
May 18, 2021 महिला मित्र की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार पर मामला दर्ज
भोपाल : पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का […]