नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर 4 बड़े बैंक बनाने का ऐलान किया। उनके द्वारा पेश किए गए प्लान के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय किया जाएगा। विलय के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। इसीतरह केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक, इंडियन बैंक का इलाहाबाद बैंक और आंध्रा व कारपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय होगा। बैंकों के इस मर्जर के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12 रह जाएगी।
विलय से नहीं जाएगी किसी की नौकरी।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि बैंकों के विलय से किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी। किसी तरह की छटनी नहीं होगी। बैंकिग सेक्टर को मजबूत करने पर सरकार का फोकस है। 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 8 सरकारी बैंकों ने रीपो रेट लिंक्ड लोन लॉन्च किया है। कर्ज बॉटने में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है।
वित्तमंत्री ने दावा किया कि बैंकों के एनपीए में कमीं आई है। रिकॉर्ड रिकवरी हुई है और 18 में से 14 सरकारी बैंक मुनाफे में आ गए हैं।
पहले भी हुआ था बैंकों का विलय।
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एसबीआई में उसके सहयोगी बैंकों का विलय किया गया था। इसके अलावा इसी वर्ष बड़ौदा बैंक में विजया और देना बैंक का विलय हुआ था।
Related Posts
October 1, 2020 माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेसी रहे नदारद…!
इंदौर : स्व. माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर बंगाली चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर […]
May 12, 2022 पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इंदौर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेंद्रसिंह यादव बुधवार को जावरा कम्पाउंड […]
January 8, 2022 मास्क के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल- डीजल, लॉकडाउन का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं- गृहमंत्री मिश्रा
भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए लोगों से आग्रह […]
August 14, 2020 होम आइसोलेशन, क्वारनटाइन को लेकर नए दिशा- निर्देश जारी.. इंदौर : जिला प्रशासन ने कोविड-19 के होम क्वारंटाइन होम आइसोलेशन में रखे जाने वाली […]
April 30, 2019 चौथे चरण में 64 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। हालांकि मप्र […]
October 20, 2024 आरएसएस के बाल एवं महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के निकले पथ संचलन
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल एवं महा विद्यालयीन स्वयंसेवकों के पथ संचलन […]
November 6, 2024 इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
16 दिसंबर को होगी रवाना।
रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय […]