परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गति लाने के दिए निर्देश।
भोपाल : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नए साल में 1 जनवरी को मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार सम्हालते ही मंत्री सिलावट ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं को तीव्र गति से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 की अवधारणा “हर खेत को पानी उपलब्ध कराना हमारा संकल्प” अनुसार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को साकार करने हेतु तेज गति से निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उक्त संकल्प में ग्वालियर व चंबल क्षेत्र में माधवराव सिंधिया परियोजना, छिंदवाड़ा क्षेत्र में पेंच डायवर्शन योजना, पन्ना में रुंझ व मंझगाव मध्यम योजनाएं, श्योपुर में चेतीखेड़ा परियोजना और सतना व रीवा में बहुती नहर परियोजना शामिल है।
मंत्री सिलावट ने विभाग में दिवंगत अधिकारियों/कर्मचारियों के परिवार के आश्रित नामांकित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने हेतु सहानुभूति पूर्वक आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उक्त सभी परिवारों के सदस्यों का भरण पोषण हो सके इसके लिए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए।
Related Posts
August 20, 2020 इंदौर में स्वच्छता बनीं सभ्यता, आनेवाले वर्षों में भी बनेगा नम्बर वन- शिवराज इंदौर : केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने […]
June 7, 2024 कंगना को थप्पड़ मारनेवाली सीआईएसएफ महिला आरक्षक निलंबित
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटित हुई थी ये घटना।
चंडीगढ़ : मंडी से लोकसभा का चुनाव जीतकर […]
April 11, 2024 रणनीति के तहत कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर लड़ा चुनाव
संघ और विधायक उषा दीदी के कहने पर ही कांग्रेस ज्वाइन की।
महू में रामकिशोर शुक्ला ने […]
December 2, 2020 नोएडा में फ़िल्म सिटी की कवायद पर चढ़ा सियासी रंग
मुम्बई : नोएडा में फ़िल्म सिटी के निर्माण के यूपी के सीएम योगी के प्रयासों ने महाराष्ट्र […]
June 30, 2022 कोरोना से दिवंगत लोगों के परिजनों को शुक्ला देंगे 20 हजार रु. की मदद
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र गुरुवार को […]
July 26, 2021 अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक विजयवर्गीय, लोगों से संवाद कर लिया समस्याओं का जायजा
इंदौर : कोरोना काल में शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसमें कई लोगों की जानें गई । लोगों […]
June 22, 2021 एक जुलाई से हटेगा मप्र में तबादलों पर लगा प्रतिबन्ध
भोपाल : मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया […]