एक एक्टिवा सवार भी हुआ घायल।
माणिकबाग ब्रिज के पास हुआ हादसा।
लॉरेल्स स्कूल की बताई गई बस।
इंदौर : शहर में दौड़ रही स्कूली बसें इतनी बेलगाम हो गई हैं कि सड़क ही नहीं दुकान में बैठे लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। मगलवार को माणिकबाग ब्रिज से उतरकर मुड़ी बेकाबू स्कूल बस की चपेट में आने से रेस्त्रां संचालक की मौत हो गई और एक अन्य एक्टिवा सवार घायल हो गया।
लॉरेल्स स्कूल की थी बस।
जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार को दोपहर में घटित हुई। बच्चों को ले जा रही लॉरेल्स स्कूल की बस माणिक बाग ब्रिज उतरने के बाद टर्न लेते समय बेकाबू हो गई। पहले उसने एक एक्टिवा सवार को टक्कर मारी बाद में पास स्थित सिंध- कराची रेस्टोरेंट्स के संचालक दीपक चावला को चपेट में ले लिया और एक खंभे में जा घुसी। गंभीर घायल दीपक ने मौके पर ही दम तोड दिया। एक्टिवा सवार को भी गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे के बाद बस का परिचालक मौके से फरार हो गया। लोगों की भीड़ ने बस चालक को पकड लिया और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। बस को भी थाने ले जाया गया। मृतक दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बस में सवार बच्चों के परिजनों को सूचना देकर उन्हें सौंपा गया।
Related Posts
December 1, 2022 राजेंद्र नगर में मनाया जा रहा दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल, तरुण मंच, महाराष्ट्र समाज,राजेंद्र नगर, श्री सिद्धि […]
August 2, 2021 नीमच सीएसपी शुक्ल के पुत्र का दिल का दौरा पड़ने से निधन
नीमच : नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के इकलौते युवा पुत्र तन्मय उम्र 28 वर्ष का […]
August 28, 2023 खुशी व ईमानदारी से काम करोगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी : रघुबीर यादव
इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने मशहूर एक्टर, कंपोजर और सिंगर […]
April 1, 2021 मैरिज गार्डन एसोसिएशन ने शादियों में मेहमानों की संख्या बढाकर 250 करने की मांग की, मोघे को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : मैरिज गार्डन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के […]
February 12, 2023 लोक अदालत में 58 करोड़ 43 लाख से अधिक राशि के अवॉर्ड, डिक्री और वसूली के आदेश पारित
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के […]
April 27, 2024 उज्जैन – अजमेर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के […]
August 14, 2023 अहिल्या पुण्यतिथि पर बच्चों ने बनाएं ग्रीटिंग्स
ड्राइंग और पेंटिंग बनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।
अहिल्या उत्सव समिति ने आयोजित […]