स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों को बैठाकर किया विवाद का पटाक्षेप।
लौह पुरुष सरदार पटेल और बाबा साहब अम्बेडकर दोनों की मूर्तियां लगेंगी।
उज्जैन : उज्जैन के ग्राम माकड़ौन में सरदार पटेल और बाबासहब अम्बेडकर दोनों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।
उज्जैन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया।
बता दें कि उज्जैन जिले के माकड़ौन में 25 जनवरी को कुछ लोगों ने सरदार पटेल की मूर्ति ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गिरा दी थी,,वे लोग इस स्थान पर डॉ अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। गांव में लंबे समय से इसt स्थान को लेकर विवाद चल रहा था।
मामले में उज्जैन के प्रशासनिक अमले ने समन्वय बनाते हुए पुनः उसी स्थान पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्थापित की जाना सुनिश्चित किया। स्थानीय बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के बात पर सर्वसम्मति बनाई गई।
ग़ौरतलब है कि माकड़ौन का मंडी गेट की जमीन शासकीय है। पाटीदार तथा मालवीय समाज के लोग यहां पर अपने-अपने आदर्श की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। एक राजनीतिक दल ने यहां मांग के अनुरूप सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित की जाने की घोषणा भी की थी,जिसके बाद समाज जनों ने यहां पर मूर्ति स्थापित की तो दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर से मूर्ति तोड़ दी। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में पथराव,,आगजनी हुई। करीब 52 लोगों पर प्रकरण दर्ज भी किया। अंततः दोनों पक्षों को बिठाकर समाधान निकाला गया।
Related Posts
- February 10, 2021 समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से फसलों की खरीदी करेगी मप्र सरकार, बढ़ाए गए खरीदी केंद्र
भोपाल : मध्य प्रदेश में 15 मार्च से फसलों की खरीदी शुरू हो जाएगी। फिलहाल फसलों के […]
- December 5, 2021 वनमंत्री विजय शाह पहुंचे चिड़ियाघर, सीसीटीवी में कैद तस्वीर तेंदुए की ही होने का किया दावा
इंदौर : चिड़ियाघर से कथित रूप से वन विभाग के पिंजरे से भागे तेंदुए का चार दिन की खोजबीन […]
- April 14, 2021 सांसद लालवानी ने गुड़ीपड़वा, नववर्ष सहित अन्य पर्वो की दी बधाई, कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की
इंदौर : वर्ष प्रतिपदा गुड़ीपड़वा और भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2078 की शुरुआत के उपलक्ष्य […]
- May 6, 2021 संजय शुक्ला के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, रेमडेसीवीर की आपूर्ति रोकने की साजिश रचने का लगाया आरोप
इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा कोरोना महामारीं के चलते बीजेपी नेताओं पर […]
- July 14, 2023 इंदौर जिले में अब तक पौने सोलह इंच बारिश
बीते 24 घंटे में देपालपुर में सबसे अधिक 72.2 मिमी बारिश ।
इंदौर : जिले में रुक - रुक […]
- November 10, 2021 कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड के मामले में डीन और अधीक्षक पर गिरी गाज, उपयंत्री निलंबित
भोपाल : कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड के मामले में मप्र सरकार जिम्मेदार […]
- March 16, 2023 डोंगरगांव घटना की सीबीआई से जांच की कांग्रेस ने की मांग
गोली लगने से मृत आदिवासी युवक के परिजनों से की कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात।
मप्र […]